A20 Pro, 4.5 गुना तेज AI परफॉर्मेंस और OLED डिस्प्ले, लॉन्च हुआ Apple iPad Mini 2026
iPad Mini 2026: एपल ने ग्राहकों के लिए नया आईपैड लॉन्च कर दिया है, इस डिवाइस को आप वाई-फाई और वाई-फाई और सेल्युलर ऑप्शन में उतारा गया है. इस आईपैड को 128 जीबी, 256 जीबी और 512 जीबी स्टोरेज ऑप्शन में खरीदा जा सकता है.

Apple iPad Mini 2026 Launched: एपल ने प्रो एंड टेल इवेंट से ठीक पहले भारतीय बाजार और ग्लोबल मार्केट में आईपैड मिनी 2026 को ग्राहकों के लिए लॉन्च कर दिया है. एपल के इस इवेंट में कंपनी का पहला टचस्क्रीन मैकबुक प्रो लॉन्च हो सकता है. नए आईपैड की बात करें तो इसमें ओलेड स्क्रीन मिलेगी, साथ ही इसमें स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए ए20 प्रो चिपसेट और लैंडस्केप-ओरिएंटेड फ्रंट कैमरा मिलेगा, सिरी एआई के साथ इस आईपैड में नए एपल इंटेलिजेंस फीचर्स को सपोर्ट करता है.
iPad Mini 2026 Price in India
इस मॉडल के 128 जीबी (वाई-फाई) मॉडल की कीमत 82900 रुपए है, अगर आप वाई-फाई और सेल्युलर मॉडल लेते हैं तो आपको 1,00,900 रुपए खर्च करने होंगे. इस आईपैड के साथ एजुकेशन सेविंग स्कीम का भी फायदा उठाया जा सकता है जिसके बाद शुरुआती मॉडल 76900 रुपए का मिल जाएगा.
इस आईपैड को 128 जीबी, 256 जीबी और 512 जीबी तीन ऑप्शन्स में उतारा गया है और इस डिवाइस को मिडनाइट और स्टारलाइट रंग में खरीद पाएंगे. एपल का कहना है कि इस डिवाइस की प्री बुकिंग 28 अक्टूबर से कंपनी की साइट और कंपनी के स्टोर ऐप पर शुरू हो जाएगी और अगले महीने 6 नवंबर से इसे एपल स्टोर और ऑथराइज़्ड रीसेलर पर मिलना शुरू होगा.
एपल ने इस टैबलेट के लिए एक नया स्मार्ट फोलियो भी पेश किया है, जो नेवी ब्लू और Taupe रंग में मिलेगा और इसकी कीमत 8500 रुपए है. ये टैब Apple Pencil Pro और Apple Pencil (USB-C) को सपोर्ट करता है जिसकी कीमत क्रमश: 11,900 रुपए और 7900 रुपए है.
iPad Mini 2026 Specifications
- डिस्प्ले: इस टैब में 8.5 इंच सुपर रेटीना XDR OLED स्क्रीन है और इसकी पीक ब्राइटनेस 1200 निट्स तक है, कंपनी ने ब्राइट माहौल में ग्लेयर कम करने के लिए नैनो-टेक्सचर डिस्प्ले ऑप्शन भी दिया है.
- चिपसेट: यह टैबलेट A20 Pro चिप पर काम करता है जिसे 2nm प्रोसेस का इस्तेमाल कर बनाया गया है. एपल का दावा है कि पिछली जेनरेशन के मुकाबले इसमें 4.5 गुना तक तेज AI परफॉर्मेंस, 2.7 गुना तक तेज ग्राफिक्स परफॉर्मेंस और 60 फीसदी तक तेज मल्टीथ्रेडेड CPU परफॉर्मेंस है.
- एपल का कहना है कि इसमें खास तौर पर डिजाइन किए गए वूफर हैं, जिन्हें ग्लास और एल्युमीनियम कवर के बीच कस्टम ट्वीटर के साथ जोड़ा गया है. इससे टैबलेट आवाज पैदा करने के लिए स्क्रीन का इस्तेमाल कर सकता है.
- कैमरा सेटअप: इस टैब में 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है. रियर में स्मार्ट एचडीआर 4 सपोर्ट के साथ 12 मेगापिक्सल का वाइड सेंसर और 60fps पर 4K वीडियो रिकॉर्डिंग मिलेगी.
- कनेक्टिविटी: इस टैब में N1 वायरलेस नेटवर्किंग चिप, वाई-फाई 7 और ब्लूटूथ वर्जन 6.0 सपोर्ट मिलता है. दूसरी ओर, सेल्युलर मॉडल में C2 मॉडेम है, जिसके बारे में दावा किया गया है कि यह पिछली जेनरेशन की तुलना में 50 प्रतिशत तक तेज सेल्युलर डेटा स्पीड देता है, साथ ही eSIM सपोर्ट भी है.
- ओएस: ये टैब iPadOS 27 पर काम करता है, एपल का दावा है कि यह एक बार चार्ज करने पर 10 घंटे तक का वीडियो प्लेबैक दे सकता है, यह 35 वॉट वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है.
ये भी पढ़ें- VI ने लॉन्च किए 2 नए रिचार्ज प्लान्स, हर दिन मिलेगा 1.5GB डेटा