न OTP-न PIN का ‘झंझट’, लॉन्च हो गई Apple Pay सर्विस, इन लोगों को मिलेगा फायदा
Apple Pay आखिरकार भारत में यूजर्स के लिए लॉन्च हो गया है. लॉन्च के समय Apple Pay एक्सिस बैंक के वीजा और मास्टरकार्ड क्रेडिट कार्ड को सपोर्ट करता है, लेकिन कंपनी जल्द ही और बैंकों को सपोर्ट करने की तैयारी कर रही है.

एपल ने भारत में Apple Pay को लॉन्च कर दिया है, US में सर्विस शुरू होने के एक दशक से ज्यादा समय बाद इस सर्विस को भारत में शुरू किया गया है. आज 30 सितंबर से आप अपने iPhone, iPad या Apple Watch से भारत में पेमेंट करने के लिए एपल पे का इस्तेमाल कर पाएंगे. हालांकि, अभी यह सपोर्ट सिर्फ एक्सिस बैंक के Visa या Mastercard क्रेडिट कार्ड तक ही सीमित है.
कंपनी का कहना है कि एपल पे उन भारतीय यूजर्स के लिए होगा जो तेजी से डिजिटल पेमेंट अपना रहे हैं. इस मामले में एपल पे एक आसान ऑप्शन हो सकता है क्योंकि इसमें चेकआउट के समय OTP या PIN की जरूरत नहीं होती है. एपल की Apple Pay और Apple Wallet की वाइस प्रेसिडेंट जेनिफर बेली ने कहा, एपल पे कार्ड से रोजाना के पेमेंट को आसान, सुरक्षित और प्राइवेट बनाता है. बिना किसी एक्स्ट्रा ऐप, PIN या OTP के स्टोर में पेमेंट करने के लिए बस टैप करने से लेकर बार-बार पेमेंट की जानकारी डाले बिना ऑनलाइन चेकआउट करने की सुविधा मिलती है.
क्या है Apple Pay?
एपल पे सुरक्षित पेमेंट सर्विस है, दुनिया भर में, आप इस सर्विस में अपने क्रेडिट या डेबिट कार्ड जोड़ सकते हैं. यूएस में यूजर्स को पेमेंट करने के लिए एपल कैश इस्तेमाल करने का ऑप्शन भी मिलता है. उदाहरण के लिए, नेट बैंकिंग के उलट एपल पे में खरीदारी करते समय आपको OTP या PIN डालने की जरूरत नहीं होती है. इसके बजाय, पेमेंट आपके डिवाइस पर ही ऑथेंटिकेट हो जाता है, जिससे प्रोसेस ज्यादा आसान हो जाता है.
भारत में, एपल पे अभी Axis Bank के Visa और Mastercard क्रेडिट कार्ड तक ही लिमिटेड है. हालांकि, उम्मीद है कि कंपनी जल्द ही दूसरे बैंकों को भी सपोर्ट देगी. एपल पे भारतीय मार्केट में ऐसे समय में आ रहा है जब यूपीआई को पहले ही बड़े पैमाने पर अपनाया जा चुका है. हालांकि यूपीआई पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट या MDR ने कुछ यूजर्स के दूसरे ऑप्शन पर स्विच करने के अंदाजे लगाए हैं.
कैसे सेटअप करें Apple Pay?
भारत में एपल पे को सेटअप करना काफी आसान है, आईफोन पर वॉलेट ऐप के जरिए एलिजिबल कार्ड जोड़ सकते हैं. वॉलेट ऐप में प्लस साइन पर क्लिक करें और फिर आगे के स्टेप्स को फॉलो करें. कार्ड जुड़ने के बाद आप एपल पे को पेमेंट के लिए इस्तेमाल कर पाएंगे.
एपल पे को अभी Chaayos, Croma, Ixigo, Interflora, रिलायंस ब्रैंड्स, Zomato और Tata 1mg जैसे मर्चेंट्स स्वीकार करेंगे और समय के साथ और भी मर्चेंट और ऐप्स के आने की उम्मीद है. दुनिया भर में, एपल पे के 90 से ज्यादा देशों में 11000 से ज्यादा बैंक और नेटवर्क पार्टनर हैं.
ये भी पढ़ें- TRAI के आदेश से टेलीकॉम यूजर्स की बल्ले-बल्ले, आने वाले हैं 30 चलने वाले प्लान्स