Instagram पर अब आपके चैट्स नहीं रहेंगे ‘सीक्रेट’, मेटा ने चुपचाप बंद किया ‘एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन’

Meta ने Instagram पर एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन फीचर बंद कर दिया है. अब कंपनी तकनीकी रूप से यूजर्स की चैट, वॉइस नोट्स और मीडिया फाइल्स तक पहुंच बना सकती है. जानिए इस बड़े प्राइवेसी बदलाव का आपके Instagram इस्तेमाल पर क्या असर पड़ेगा.

इंस्टाग्राम Image Credit: Mateusz Slodkowski/SOPA Images/LightRocket via Getty Images

Meta के स्वामित्व वाले प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम (Instagram) ने अपनी प्राइवेसी पॉलिसी में एक बड़ा बदलाव करते हुए ‘एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन’ (E2EE) फीचर को आधिकारिक तौर पर बंद कर दिया है. 8 मई 2026 से प्रभावी हुए इस फैसले के बाद, अब इंस्टाग्राम पर होने वाली बातचीत पहले की तरह पूरी तरह निजी नहीं रह गई है. मार्क जुकरबर्ग ने कभी ‘फ्यूचर इज प्राइवेट’ का नारा दिया था, लेकिन अब इंस्टाग्राम की राह इससे जुदा नजर आ रही है.

क्यों हटाया गया यह प्राइवेसी फीचर?

मेटा ने इस बदलाव का कोई बड़ा ऐलान नहीं किया, बल्कि 2022 के एक पुराने ब्लॉग पोस्ट को अपडेट कर इसकी जानकारी दी. कंपनी का तर्क है कि बहुत कम लोग इस फीचर का इस्तेमाल कर रहे थे.

  • मेटा के अनुसार, बहुत कम यूजर्स ने मैन्युअल रूप से ‘सीक्रेट कन्वर्सेशन‘ को ऑन किया था.
  • अब इंस्टाग्राम पर केवल स्टैंडर्ड एन्क्रिप्शन मिलेगा. इसका मतलब है कि हैकर्स से तो आपकी चैट सुरक्षित है, लेकिन मेटा के पास इसकी ‘डिक्रिप्शन की’ (Decryption Key) होगी.
  • बाल सुरक्षा से जुड़े संगठनों ने इस कदम का स्वागत किया है, क्योंकि एन्क्रिप्शन हटने से संदिग्ध गतिविधियों और शोषण को ट्रैक करना आसान होगा.

यह भी पढ़ें: Prime Video और Amazon MX Player मिलकर बनाएंगे भारत का सबसे बड़ा ओरिजिनल्स स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म, कब से शुरू होगी सर्विस?

अब आपकी चैट्स पर क्या होगा असर?

एन्क्रिप्शन खत्म होने का मतलब है कि मेटा अब तकनीकी रूप से आपके मैसेज, वॉइस नोट्स और मीडिया फाइलों तक पहुंच सकता है.

बदलावअब क्या होगा?
मेटा की पहुंचमेटा के ऑटोमेटेड सिस्टम अब मॉडरेशन और पॉलिसी लागू करने के लिए चैट्स स्कैन कर सकते हैं.
कानूनी पेचकानूनी आदेश मिलने पर मेटा को आपकी चैट हिस्ट्री और मीडिया पुलिस या जांच एजेंसियों को सौंपनी पड़ सकती है.
डेटा ट्रेनिंगहालांकि कंपनी ने इससे इनकार किया है, लेकिन प्राइवेसी एक्सपर्ट्स को डर है कि डेटा का इस्तेमाल AI ट्रेनिंग के लिए हो सकता है.

अगर आप अपनी बातचीत को पूरी तरह गुप्त रखना चाहते हैं, तो इंस्टाग्राम डीएम (DM) अब उसके लिए सही जगह नहीं है. आप इन प्लेटफॉर्म्स का रुख कर सकते हैं जहां एन्क्रिप्शन अभी भी डिफॉल्ट है: