Prime Video और Amazon MX Player मिलकर बनाएंगे भारत का सबसे बड़ा ओरिजिनल्स स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म, कब से शुरू होगी सर्विस?
यह इंटीग्रेशन Amazon द्वारा 2024 में MX Player के कुछ एसेट्स के अधिग्रहण के बाद हुआ है, जिन्हें बाद में Amazon miniTV के साथ मिलाकर Amazon MX Player बनाया गया. कंपनी के मुताबिक इस कदम के बाद यह भारत का सबसे बड़ा स्ट्रीमिंग डेस्टिनेशन बनेगा, जहां फ्री और पेड, दोनों तरह के एक्सक्लूसिव और ओरिजिनल कंटेंट मिलेंगे.
Amazon Prime Video अपने प्लेटफॉर्म में Amazon MX Player को इंटीग्रेट करेगा. कंपनी के मुताबिक इस कदम के बाद यह भारत का सबसे बड़ा स्ट्रीमिंग डेस्टिनेशन बनेगा, जहां फ्री और पेड, दोनों तरह के एक्सक्लूसिव और ओरिजिनल कंटेंट मिलेंगे. इस कदम से Prime Video की प्रीमियम सब्सक्रिप्शन सर्विस और Amazon MX Player की विज्ञापन-आधारित एक्सेस का मेल होगा, जिससे Subscription Video on Demand (SVOD), Advertising Video on Demand (AVOD), Transactional Video on Demand (TVOD) और ऐड-ऑन सब्सक्रिप्शन का सारा कंटेंट एक ही प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हो जाएगा.
कब शुरू होगी कंबाइंड सर्विस?
यह इंटीग्रेशन Amazon द्वारा 2024 में MX Player के कुछ एसेट्स के अधिग्रहण के बाद हुआ है, जिन्हें बाद में Amazon miniTV के साथ मिलाकर Amazon MX Player बनाया गया. कंपनी ने बताया कि यह कंबाइंड सर्विस आने वाले महीनों में शुरू की जाएगी. कंपनी ने एक बयान में कहा, ‘Amazon MX Player, Prime Video के साथ जुड़ जाएगा, जिससे फ़्री और पेड स्ट्रीमिंग के तहत भारत का सबसे बड़ा एक्सक्लूसिव और ओरिजिनल कंटेंट का कलेक्शन एक ही जगह पर उपलब्ध होगा.’
इंटीग्रेशन का मकसद
इस इंटीग्रेशन का मकसद यूजर्स को एक मिला-जुला एंटरटेनमेंट अनुभव देना है, जहां Prime मेंबर्स अलग-अलग डिवाइस पर Originals और Exclusive कंटेंट की एक बड़ी रेंज देख सकेंगे, और उनके पास विज्ञापनों के साथ या बिना विज्ञापनों के देखने का ऑप्शन भी होगा. Free यूज़र्स को भी AVOD कंटेंट तक पहुंच मिलती रहेगी, साथ ही उन्हें Prime का सब्सक्रिप्शन लेने के लिए आसान ऑप्शन भी दिए जाएंगे.
प्राइम वीडियो के एशिया-पैसिफिक और ANZ के वाइस प्रेसिडेंट गौरव गांधी ने कहा कि यह मिला-जुला प्लेटफॉर्म भारत में कंपनी के एंटरटेनमेंट ऑफर को काफी मजबूत करेगा.
मनोरंजन का एक ही ठिकाना
गांधी ने कहा, ‘Prime Video में हमारा हमेशा से यही मकसद रहा है कि हम ऐसी सच्ची कहानियां लेकर आएं जो हमारे दर्शकों की डायवर्सिटी को दिखाती हों. Amazon MX Player के ओरिजिनल कंटेंट की बड़ी रेंज और दर्शकों की बड़ी संख्या के जुड़ने से, हमारी मिली-जुली पेशकश पहले से कहीं ज्यादा बड़ी और मजबूत हो गई है, जिससे Prime Video देश के हर ग्राहक के लिए अच्छी क्वालिटी वाले मनोरंजन का एक ही ठिकाना बन गया है.’
उन्होंने आगे कहा, ‘Amazon MX Player ने अपनी डायवर्स लाइब्रेरी के जरिए जबरदस्त जुड़ाव बनाया है और इसे Prime Video की मशहूर कहानियों के साथ मिलाने का मतलब है कि हम अपने ग्राहकों को भारत और दुनिया भर से एक्सक्लूसिव और ओरिजिनल कंटेंट का सबसे बड़ा कलेक्शन देते रहेंगे.’
कंपनी ने इस इंटीग्रेशन को एडवरटाइज़र्स के लिए एक बड़े मौके के तौर पर भी पेश किया है, क्योंकि इससे एक ऐसा सिंगल डेस्टिनेशन बन गया है जो फ्री और प्रीमियम, दोनों तरह के दर्शकों तक पहुंच बनाता है.
एडवर्टाइजर्स के लिए गेमचेंजर
Amazon Ads India के वाइस प्रेसिडेंट और हेड, गिरीश प्रभु ने कहा, ‘Amazon MX Player का Prime Video के साथ एक होना भारत में एडवर्टाइजर्स के लिए एक गेमचेंजर है. हमने एक ऐसा सिंगल स्ट्रीमिंग डेस्टिनेशन बनाया है जो दर्शकों के पूरे स्पेक्ट्रम तक पहुंचता है- फ्री, ऐड-सपोर्टेड दर्शकों से लेकर Prime सदस्यों तक , जिससे एक अभूतपूर्व पैमाने पर सही मायने में फुल-फनल एडवर्टाइज़िंग संभव हो पाती है.’
ट्रांजिशन प्लान
ट्रांजिशन प्लान के तहत, Android पर Amazon MX Player ऐप एक फ़्री AVOD प्लेटफ़ॉर्म के तौर पर काम करता रहेगा. इसमें Prime Video का नया रूप और यूजर्स के लिए Prime का सब्सक्रिप्शन लेने का ऑप्शन भी होगा. iOS, लिविंग रूम डिवाइस और वेब प्लेटफॉर्म पर, Amazon MX Player के यूजर्स को Prime Video पर रीडायरेक्ट किया जाएगा. यहां दोनों सर्विसेज़ का कंटेंट, जिसमें फ़्री AVOD प्रोग्रामिंग भी शामिल है, उपलब्ध होगा.
Amazon ने कहा कि पूरे भारत में Android ऐप की व्यापक पहुंच उसके AVOD बिजनेस के विकास और भविष्य के सब्सक्रिप्शन अपग्रेड के लिए मुख्य आधार बनी रहेगी.
मिला-जुला कलेक्शन
Prime Video अभी इंटरनेशनल और लोकल प्रीमियम कंटेंट का एक मिला-जुला कलेक्शन पेश करता है, जबकि Amazon MX Player ने ओरिजिनल सीरीज, रियलिटी प्रोग्रामिंग, माइक्रो ड्रामा और डब किए गए इंटरनेशनल कंटेंट के जरिए एक बड़ा दर्शक वर्ग तैयार किया है. कंपनी ने कहा कि यह ज्वाइंट सर्विस कंटेंट के डायवर्सिफिकेशन को बढ़ाएगी और भारत के तेीजी से बढ़ते प्रतिस्पर्धी स्ट्रीमिंग बाार में उसकी स्थिति को मजबूत करेगी.
Latest Stories
AI फोन की रेस में OpenAI की एंट्री! iPhone को टक्कर देने की तैयारी, MediaTek चिप के साथ आएगा स्मार्टफोन
Oppo Reno 16 सीरीज लॉन्च की तैयारी, 7000mAh बैटरी से मचेगा धमाल; जानें क्या-क्या मिल सकता हैं फीचर्स
YouTube का बड़ा अपडेट, अब वीडियो चलते-चलते फोन पर करें कई काम, PiP फीचर रोलआउट शुरू
