Aamir Khan से लेकर Vadh 2 तक… वीकेंड एंटरटेनमेंट का पूरा डोज, OTT पर आई ये नई फिल्में और सीरीज

इस हफ्ते OTT प्लेटफॉर्म्स पर आपके लिए भरपूर कंटेंट तैयार है. इस बार Netflix, Amazon Prime Video, SonyLIV, ZEE5 और JioHotstar जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कई नई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज हुई हैं. खास बात यह है कि इस बार हर तरह के दर्शकों के लिए कुछ न कुछ मौजूद है.

OTT रिलीज इस हफ्ते Image Credit: @Money9live

OTT Release: वीकेंड आ चुका है और अगर आप घर बैठे एंटरटेनमेंट का प्लान बना रहे हैं तो इस हफ्ते OTT प्लेटफॉर्म्स पर आपके लिए भरपूर कंटेंट तैयार है. इस बार Netflix, Amazon Prime Video, SonyLIV, ZEE5 और JioHotstar जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कई नई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज हुई हैं. खास बात यह है कि इस बार हर तरह के दर्शकों के लिए कुछ न कुछ मौजूद है.

चाहे आपको कॉमेडी पसंद हो, थ्रिलर देखना हो या इमोशनल स्टोरी, इस हफ्ते का लाइनअप काफी दमदार है. आमिर खान की फिल्म से लेकर क्राइम ड्रामा और इंटरनेशनल सीरीज तक, इस वीकेंड देखने के लिए काफी कुछ है. अगर आप सोच रहे हैं कि क्या देखें, तो यह लिस्ट आपके लिए काफी काम की हो सकती है.

ये फिल्में हो रही रिलीज

नामभाषाप्रकारप्लेटफॉर्मरिलीज डेट
Happy Patel: Khatarnak Jasoosहिंदीफिल्मNetflix1 अप्रैल
Agent from Aboveमंदारिनवेब सीरीजNetflix2 अप्रैल
Euphoriaतेलुगुवेब सीरीजETV Win2 अप्रैल
Mrithyunjayतेलुगुफिल्मNetflix3 अप्रैल
Sampradayini Suppini Suddapoosaniतेलुगुफिल्मNetflix3 अप्रैल
Vadamतमिलफिल्मSun NXT3 अप्रैल
Naamla Legal Hai S2हिंदीवेब सीरीजNetflix3 अप्रैल
Sitaare Zameen Parहिंदीफिल्मSonyLIV3 अप्रैल
Vadh 2हिंदीफिल्मNetflix3 अप्रैल
Maa Ka Sumहिंदीफिल्मAmazon Prime Video3 अप्रैल
Bhabiji Ghar Par Hainहिंदीफिल्मZEE53 अप्रैल
Gangs of Galicia S2स्पेनिशवेब सीरीजNetflix3 अप्रैल
Your Friends & Neighbors S2अंग्रेजीवेब सीरीजApple TV+3 अप्रैल
Five Nights at Freddy’s 2अंग्रेजीफिल्मAmazon Prime Video5 अप्रैल
Nippon Sangokuजापानीवेब सीरीजPrime Video5 अप्रैल
Star Wars: Maul – Shadow Lordअंग्रेजीवेब सीरीजJioHotstar6 अप्रैल

कॉमेडी और हल्की-फुल्की फिल्में

इस हफ्ते ‘Happy Patel: Khatarnak Jasoos’ एक मजेदार कॉमेडी फिल्म है, जिसमें एक अनाड़ी जासूस की कहानी दिखाई गई है. वहीं ‘Bhabiji Ghar Par Hain: Fun on the Run’ भी एक फन भरी फिल्म है, जिसमें रोड ट्रिप के दौरान कई मजेदार घटनाएं होती हैं.

इमोशनल और क्राइम और थ्रिलर कंटेंट

‘Sitaare Zameen Par’ इस हफ्ते की सबसे खास फिल्मों में से एक है. इसमें एक बास्केटबॉल कोच की कहानी है, जो खास बच्चों को ट्रेन करता है और धीरे-धीरे उनकी जिंदगी से जुड़ जाता है. अगर आपको थ्रिलर पसंद है तो ‘Vadh 2’ एक दमदार फिल्म है, जो जेल के अंदर की कहानी और न्याय के अलग पहलुओं को दिखाती है. वहीं ‘Mrithyunjay’ में एक शख्स की कहानी है जो खुद एक मर्डर मिस्ट्री सुलझाने निकलता है.

वेब सीरीज का तड़का

‘Naamla Legal Hai: Season 2’ कोर्टरूम ड्रामा को मजेदार अंदाज में दिखाती है. इसके अलावा ‘Gangs of Galicia Season 2’ और ‘Your Friends and Neighbors Season 2’ भी इस हफ्ते रिलीज हुई हैं, जिनमें क्राइम और ड्रामा का तड़का है.

साउथ और रीजनल कंटेंट

तेलुगु फिल्म ‘Euphoria’ कॉलेज लाइफ और सोशल मीडिया की कहानी दिखाती है. वहीं ‘Sampradayini Suppini Suddapoosani’ और ‘Vadam’ जैसे कंटेंट भी दर्शकों को नया अनुभव देते हैं. ‘Five Nights at Freddy’s 2’ और ‘Star Wars: Maul – Shadow Lord’ जैसी इंटरनेशनल रिलीज भी इस हफ्ते देखने के लिए उपलब्ध हैं. इसके अलावा ‘Nippon Sangoku’ जैसी जापानी सीरीज भी दर्शकों के लिए नई कहानी लेकर आई है.

इसे भी पढ़ें- बाजार में तेजी का संकेत! निफ्टी की गिरावट खत्म? इतिहास दे रहा जोरदार रैली का इशारा, जानें पूरी खबर