9 सितंबर को लॉन्च होगा iPhone 18 Pro! भारत में इतनी हो सकती है कीमत
iPhone 18 Pro Specs: सितंबर में एपल इवेंट है और 9 सितंबर को होने वाले इस इवेंट में आईफोन 18 प्रो, प्रो मैक्स और कंपनी के पहले फोल्डेबल आईफोन को उतारे जाने की उम्मीद है. इवेंट से पहले अब तक लीक्स से आईफोन 18 प्रो के बारे में काफी कुछ पता चला है, चलिए जानते हैं कि ये फोन किस कीमत में उतारा जा सकता है.

9 सितंबर को आयोजित Apple Event 2026 के दौरान iPhone 18 Pro को लॉन्च किया जा सकता है. इस साल कंपनी प्रो सीरीज के साथ पहले फोल्डेबल आईफोन को भी मार्केट में उतार सकती है. इवेंट से पहले अब तक आईफोन 17 प्रो के अपग्रेड वर्जन के बारे में लीक्स से काफी कुछ पता चला है.
iPhone 18 Pro Price In India (लीक्स)
एपल के इस अपकमिंग फोन के साथ आईफोन 18 प्रो मैक्स या आईफोन अल्ट्रा (आईफोन फोल्ड) को उतारा जा सकता है. अब तक सामने आई कई रिपोर्ट्स में इस बात का दावा किया गया है कि आईफोन 18 प्रो की कीमत 250 डॉलर से 350 डॉलर तक ज्यादा हो सकती है. वहीं, भारतीय बाजार में इस हैंडसेट की कीमत 1 लाख 63 हजार 900 रुपए तक हो सकती है.
iPhone 18 Pro Camera और संभावित फीचर्स
कैमरा सेटअप की बात करें तो ये फोन ट्रिपल रियर कैमरा सिस्टम के साथ आ सकता है, 48 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा सेंसर, साथ में 48 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा सेंसर, 48 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा सेंसर दिया जा सकता है. वहीं, फ्रंट में सेल्फी के लिए 18 मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर मिल सकता है.
इस हैंडसेट में 6.3 इंच ओलेड डिस्प्ले दी जा सकती है जो 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ आ सकती है. इसके अलावा स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए ए20 प्रो चिपसेट मिल सकता है जिसे लेकर लीक्स में दावा किया गया है कि ये चिपसेट 15 फीसदी ज्यादा तेज परफॉर्मेंस और 30 फीसदी ज्यादा बेहतर बैटरी एफिशिएंसी देगा.
मैगसेफ वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5100 एमएएच बैटरी फोन में जान फूंकने के लिए मिल सकती है. इस फोन का डिजाइन पिछले मॉडल की तरह हो सकता है. लीक्स की माने तो फोन नए कलर ऑप्शन में आ सकता है नया डार्क चेरी टोन.
ये भी पढ़ें- Realme P4s 5G से Boltt Ace तक, अगले हफ्ते से शुरू होगी इन 5 नए स्मार्टफोन्स की सेल