दो रियर कैमरे और 120Hz OLED डिस्प्ले, iPhone Air 2 की बैटरी भी होगी 11% बड़ी!

iPhone Air 2 के फीचर्स लीक हो गए हैं, लीक से पता चला है कि इस फोन में इस बार एक नहीं बल्कि रियर में दो कैमरा सेंसर मिल सकते हैं. इसके अलावा कंपनी पिछले मॉडल की तुलना एयर 2 की बैटरी को भी 11 फीसदी बढ़ा सकती है.

आईफोन एयर 2 Image Credit: सांकेतिक तस्वीर

Apple ने पिछले साल अपने पहले अल्ट्रा-स्लिम स्मार्टफोन iPhone Air को ग्राहकों के लिए लॉन्च किया था. भले ही फोन काफी स्लिम था लेकिन सिंगल कैमरा लोगों को शायद रास नहीं आया, यही वजह है कि पिछले लंबे समय से इस बात की चर्चा है कि कंपनी इस हैंडसेट के अपग्रेड पर काम कर रही है. iPhone Air 2 में कई अपग्रेड देखने को मिल सकते हैं, अब हाल ही में एक टिप्स्टर ने इस अपकमिंग फोन के फीचर्स को लीक किया है जिससे पता चलता है कि आईफोन एयर 2 में कौन-कौन सी खूबियां मिल सकती हैं.

iPhone Air 2 Specifications (लीक)

चीन के माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म वीबो पर टिप्स्टर डिजिटल चैट स्टेशन ने पोस्ट शेयर कर बताया है कि फोन में बड़ी बैटरी और दो रियर कैमरे होंगे. अगर ऐसा हुआ तो कंपनी पहले मॉडल से जुड़ी दो बड़ी कमियों को दूर कर सकती है. इस अपकमिंग फोन में 1.5K रिजॉल्यूशन और 120Hz LTPO रिफ्रेश रेट वाली 6.55 इंच फ्लैट OLED डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है.

ये नेक्स्ट जेनरेशन मॉडल 2nm प्रोसेस से बने A20 सीरीज चिपसेट से लैस हो सकता है और इसमें 3500 एमएएच की बैटरी फोन में जान फूंकने के लिए मिल सकती है. जबकि पिछले मॉडल में 3149 एमएएच बैटरी दी गई है, यानी बैटरी क्षमता लगभग 11 फीसदी तक बढ़ सकती है. अगर ऐसा हुआ तो बैटरी लाइफ बेहतर होगी. आईफोन एयर 2 में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और एक नया अल्ट्रा वाइड कैमरा मिलने की उम्मीद है. जबकि पिछले साल लॉन्च हुए आईफोन एयर में सिंगल कैमरा सेंसर दिया गया है.

कब लॉन्च होगा iPhone Air 2?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, आईफोन एयर के इस अपग्रेड मॉडल को अगले साल आईफोन 18 और आईफोन 18ई के साथ उतारा जा सकता है. याद दिला दें कि कुछ समय पहले आईफोन एयर की कीमत में बढ़ोतरी हुई है जिसके बाद अब कंपनी की साइट पर इस फोन का 256 जीबी वेरिएंट 1,49,900 रुपए, 512 जीबी मॉडल 1,74,900 रुपए और 1 टीबी वेरिएंट 2,24,900 रुपए में बेचा रहा है.

ये भी पढ़ें- 1399 रुपए में 40 घंटे का बैकअप! लॉन्च हुए Noise Buds R1 Gaana Edition, फ्री मिलेगा ₹799 का सब्सक्रिप्शन