Jio Plan: 448 रुपए में 84 दिन की वैलिडिटी, इस प्लान में मिलते हैं ये 4 फायदे

Jio 448 Plan: रिलायंस जियो का 448 रुपए वाला प्लान उन लोगों के लिए है जिन्हें डेटा की जरूरत नहीं और वह केवल कॉलिंग और बाकी बेनिफिट्स का फायदा उठाना चाहते हैं.

जियो प्लान Image Credit: Magnific/File Photo

Jio Calling Plan: अगर आपके पास Reliance Jio की प्रीपेड सिम है और आप एक ऐसा प्लान ढूंढ रहे हैं जिसमें भले ही डेटा न मिले लेकिन कॉलिंग के साथ कम कीमत में 84 दिन की वैलिडिटी मिल जाए तो हम आपके लिए ऐसा ही प्लान ढूंढकर लाए हैं. इस प्लान की कीमत 448 रुपए है, इस प्लान की खास बात यह है कि यह प्लान 448 रुपए में 84 दिन की वैधता देता है.

Jio 448 Plan Details

रिलायंस जियो के इस रिचार्ज प्लान के साथ आपको डेटा का फायदा नहीं मिलेगा क्योंकि ये एक कॉलिंग प्लान है लेकिन ऐसा नहीं है कि इस प्लान में सिर्फ कॉलिंग बेनिफिट ही दिया जाता है. कॉलिंग के अलावा ये प्लान आपको 1000 एसएमएस भी ऑफर करेगा.

कॉलिंग और एसएमएस के अलावा इस जियो प्रीपेड प्लान के साथ दो एडिशनल बेनिफिट्स भी दिए जाते हैं, पहला फायदा तो जियो टीवी का है. रिचार्ज के बाद आप फोन में जियो टीवी ऐप डाउनलोड कर, जियो नंबर से लॉग-इन कर लाइव टीवी चैनल्स का फायदा उठा पाएंगे. कॉलिंग, एसएमएस और दो एडिशनल बेनिफिट्स यानी इस प्लान में आपको कुल मिलाकर चार फायदे मिलते हैं.

Jio Voice Plans: ये हैं 4 सस्ते प्लान्स

अगर 448 रुपए की कीमत आपको ज्यादा लग रही है तो कंपनी के पास इससे सस्ते चार और रिचार्ज प्लान्स भी हैं, जिनकी कीमत 147 रुपए, 177 रुपए, 196 रुपए और 197 रुपए है. 147 रुपए वाले प्लान के साथ 22 दिन की वैलिडिटी, 177 दिन वाले प्लान में 28 दिन की वैलिडिटी दी जाती है. अगर आप 196 रुपए वाला प्लान खरीदते हैं तो रिलायंस जियो की ओर से आपको 30 दिन की वैलिडिटी मिलेगी. वहीं, अगर आप 197 रुपए वाला प्लान लेते हैं तो कंपनी कैलेंडर मंथ की वैलिडिटी ऑफर करती है. ये सभी प्लान्स भी वॉयस ओनली प्लान्स हैं, इसका मतलब ये हुआ कि ये प्लान्स भी आपको डेटा का फायदा नहीं देंगे.

ये भी पढ़ें- Vivo को पछाड़ Samsung फिर बना नंबर 1, iPhone की भी सेल में आई बड़ी गिरावट!