51 रुपए में Unlimited 5G, ये है Jio का सबसे सस्ता 5G प्लान
Jio Unlimited 5G: रिलायंस जियो के पास एक ऐसा सस्ता रिचार्ज प्लान है जो आपको 5जी स्पीड ऑफर करता है. इस प्लान की कीमत 51 रुपए है और इस प्लान के साथ 4जी और 5जी दोनों ही तरह के यूजर्स के लिए डेटा की सुविधा है.

Reliance Jio Unlimited 5G: देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी जियो के पास प्रीपेड सिम चलाने वाले यूजर्स के लिए 51 रुपए वाला 5जी प्लान उपलब्ध है. जो लोग कम कीमत में कंपनी की 5जी स्पीड को एक्सपीरियंस करना चाहते हैं, उन्हें ये प्रीपेड प्लान पसंद आ सकता है. रिलायंस जियो के पास न केवल सबसे बड़ा 5G कवरेज है, बल्कि कंपनी यूजर्स को ट्रूली अनलिमिटेड डेटा भी ऑफर करती है. ट्रू 5जी का मतलब कि बिना किसी एफयूपी लिमिट के डेटा को एन्जॉय कर सकते हैं.
अगर आप अपने मौजूदा प्लान से खुश नहीं है तो आप जियो के इस True Unlimited Upgrade प्लान का लुत्फ उठा सकते हैं. ये प्लान कंपनी की ऑफिशियल साइट और माय जियो ऐप पर ट्रू अनलिमिटेड अपग्रेड सेक्शन में आपको मिलेगा. लेकिन इसके अलावा आपके पास पहले से कोई मौजूदा प्लान होना चाहिए जिससे आप अपग्रेड करना चाहते हैं.
Jio 51 Plan क्या देता है?
अगर आपके पास 4जी फोन है तो आपको इस प्लान के साथ कुल 3 जीबी डेटा दिया जाएगा, लेकिन वहीं दूसरी ओर अगर आप 5जी फोन इस्तेमाल करते हैं तो कंपनी आपको अनलिमिटेड डेटा ऑफर करेगी. इस प्लान को खरीदने से पहले आपको कुछ जरूरी बातें जान लेनी चाहिए जैसे कि आपके पास कम से कम 1 महीने की वैधता वाला 1.5 जीबी डेली डेटा वाला प्लान होना चाहिए.
Unlimited 5G का फायदा आपको जियो ट्रू 5जी नेटवर्क पर मिलेगा लेकिन इसके लिए आपके पास 5जी फोन होना चाहिए और आप कंपनी के 5जी नेटवर्क एरिया में होने चाहिए. अगर आप 4जी फोन चलाते हैं तो 3 जीबी डेटा का इस्तेमाल पूरा होने के बाद स्पीड लिमिट कम होकर 64kbps कर दी जाएगी.
Jio 51 Validity
वैधता की बात करें तो रिलायंस जियो के 51 रुपए वाले प्लान के साथ आपके मौजूदा प्लान जितनी वैलिडिटी मिलेगी. उदाहरण के लिए मान लीजिए कि आपके मौजूदा प्लान की वैलिडिटी अगर 56 दिन की बची है तो 51 रुपए वाला ये पैक भी अगले 56 दिन तक ही आपके नंबर पर एक्टिव रहेगा.
ये भी पढ़ें- क्या सस्ते हो जाएंगे स्मार्टफोन? मोबाइल पर 13% GST घटाने की उठ रही मांग!