₹699 में Jio देगा 100Mbps, लेकिन Airtel सिर्फ 40Mbps, कौन सा प्लान पैसा वसूल?
घर पर नया Broadband कनेक्शन लगवाना चाहते हैं तो आपका पहले या जानना जरूरी है कि Jio या फिर Airtel, आखिर कौन सी कंपनी आपको 699 रुपए में ज्यादा बेहतर स्पीड और बेनिफिट्स देगी? हम आज दोनों ही कंपनियों के प्लान्स की तुलना करने वाले हैं.

Jio और Airtel, इन दोनों ही टेलीकॉम कंपनियों के पास न केवल मोबाइल प्लान्स बल्कि ग्राहकों के लिए शानदार Broadband Plans भी हैं. हम आज दोनों ही कंपनियों के पास मौजूद 699 रुपए वाले प्लान के बारे में आपको बताने वाले हैं कि आपको 699 रुपए खर्च करने पर रिलायंस जियो और एयरटेल की तरफ से क्या-क्या फायदे मिलेंगे? अगर आप घर में नया ब्रॉडबैंड कनेक्शन लगवाने का सोच रहे हैं तो पहले आपका ये समझना जरूरी है कि कौन सी कंपनी 699 रुपए में ज्यादा फायदे देती है?
Jio 699 Plan के साथ क्या मिलेगा?
इस ब्रॉडबैंड प्लान के साथ आपको 100 Mbps की हाई स्पीड डाउनलोडिंग और अपलोडिंग की सुविधा मिलती है, इसके अलावा ये प्लान अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग का फायदा देता है. इस प्लान के साथ अनलिमिटेड डेटा मिलता है लेकिन इसकी मंथली एफयूपी लिमिट 3.3 टीबी तक सीमित है. इसके अलावा आपको 699 रुपए खर्च करने पर रिलायंस जियो की तरफ से और कोई बेनिफिट नहीं दिया जाएगा.
Airtel 699 Broadband Plan क्या फायदा देता है?
699 रुपए वाला ये ब्रॉडबैंड प्लान 40 Mbps स्पीड के साथ अपलोडिंग और डाउनलोडिंग की सुविधा देता है. ये प्लान अनलिमिटेड डेटा के अलावा कुछ एक्स्ट्रा फायदे भी देता है जैसे कि आपको इस प्लान के साथ 22 से ज्यादा ओटीटी बेनिफिट्स मिल जाएंगे.
ये प्लान JioHotstar, एयरटेल एक्स्ट्रीम प्ले, ZEE5, Adobe Express Premium और गूगल वन का सब्सक्रिप्शन देता है. केवल इतना ही नहीं, ये प्लान 350 लाइव टीवी चैनल्स का भी फ्री एक्सेस देता है. डेटा और ओटीटी के अलावा वॉयस कॉलिंग का भी फायदा इस प्लान के साथ दिया जाता है लेकिन इसके लिए आपके पास लैंडलाइन होना चाहिए.
ध्यान दें: दोनों ही ब्रॉडबैंड प्लान्स पर 18 फीसदी का जीएसटी भी चार्ज किया जाएगा, यानी 125.82 रुपए का जीएसटी लगने के बाद 699 रुपए वाला प्लान आपको 824.82 रुपए का पड़ेगा. इसके अलावा दोनों प्लान्स में अंतर आपको स्पीड का मिलेगा.
अगर आप स्पीड चाहते हैं तो जियो प्लान आपको पसंद आ सकता है, लेकिन वहीं, अगर आपको ओटीटी बेनिफिट चाहिए तो एयरटेल प्लान आपकी पसंद बन सकता है, अब ये आपकी जरूरत पर निर्भर करेगा कि आप कौन सा प्लान चुनते हैं.
ये भी पढ़ें- 248 रुपए नहीं, Vi का 200 रुपए वाला रिचार्ज प्लान देता है ज्यादा डेटा का फायदा