UPI से करते हैं Jio-Airtel का ₹3599 वाला रिचार्ज, क्या कटेगा चार्ज? यहां समझें गणित
UPI MDR Charge: अगर आप भी Jio, Airtel या Vi कंपनी का एनुअल प्लान रिचार्ज करते हैं तो चलिए आपको समझाते हैं कि क्या आपको 3599 रुपए वाले रिचार्ज पर यूपीआई से पेमेंट करने पर एक्स्ट्रा चार्ज देना होगा या नहीं?

NPCI यानी नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया ने MDR (मर्चेंट डिस्काउंट रेट) का ऐलान करते हुए इस बात को साफ कर दिया है कि अगले महीने 15 अक्टूबर से 2000 रुपए से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर 0.4 फीसदी चार्ज लगेगा. इस ऐलान के बाद से मन में 100 तरह के सवाल घूमने लगे हैं जैसे कि क्या Mobile Recharge पर भी यूपीआई से पेमेंट पर चार्ज लिया जाएगा? दरअसल, बहुत से लोग जियो और एयरटेल के एनुअल प्लान खरीदते हैं, ऐसे में ज़ेहन में ये सवाल घूमना लाजमी है कि क्या Jio, Airtel या Vi के 3599 रुपए वाले प्लान पर चार्ज देना होगा?
आपको यूपीआई चार्ज की चिंता करने की जरूरत नहीं, क्योंकि नए नियमों के अनुसार, सीधे या फिर अप्रत्यक्ष रूप से ग्राहकों से चार्ज नहीं लिया जा सकता. इसका मतलब ये हुआ कि 3599 रुपए वाला रिचार्ज करेंगे तो यूपीआई के नाम पर आपसे अलग से पैसे चार्ज नहीं किए जा सकते. 3599 रुपए का रिचार्ज है तो आपको यूपीआई से इतना ही पैसे का भुगतान करना होगा.
क्या हैं नए नियम?
नए नियमों के मुताबिक, प्रीमियम, रेलवे, दूरसंचार सेवाओं, ईंधन भरवाने जैसी सेवाओं के लिए यूपीआई से भुगतान पर 5 रुपए का फ्लैट MDR चार्ज किया जाएगा. लेकिन ये चार्ज मर्चेंट को देगा होगा, इसका मतलब ग्राहकों से अलग से चार्ज नहीं लिया जाएगा. अगर आप 2 हजार रुपए से कम यानी 599, 999 रुपए, 1599 रुपए या 1999 रुपए तक का यूपीआई पेमेंट करते हैं तो कोई भी चार्ज नहीं लगेगा.
बैंकों को वित्त मंत्रालय से मिला ये निर्देश
वित्त मंत्रालय ने बैंकों को इस बात का निर्देश दिया है कि इस बात पर नजर रखें कि मर्चेंट MADR चार्ज का बोझ कस्टमर्स पर न डालें. उदाहरण के लिए अगर आप किसी मर्चेंट से 4000 रुपए का सामान खरीदते हैं तो आपको यूपीआई से 4000 रुपए का ही चार्ज देना होगा, आपसे एक्स्ट्रा कोई चार्ज नहीं लिया जा सकता है.
ये भी पढ़ें- Jio यूजर्स की बल्ले-बल्ले! इस प्लान के साथ 1 साल के लिए Canva Pro फ्री, ये है क्लेम का तरीका