सस्ते में फोन खरीदने का लास्ट चांस! 15 नवंबर से इस देसी कंपनी के मोबाइल हो जाएंगे 3000 रुपए महंगे
Lava Mobile Price Hike: सैमसंग और एपल के बाद अब देसी कंपनी लावा ने भी अब स्मार्टफोन्स की कीमतें बढ़ाने का फैसला लिया है. जहां एक ओर बाकी कंपनियां अचानक से रेट बढ़ा देती हैं तो वहीं दूसरी ओर लावा ने ग्राहकों को 15 नवंबर तक का समय दिया है.

2026 स्मार्टफोन इंडस्ट्री के लिए एक मुश्किल साल बना हुआ है. मेमोरी क्राइसिस की वजह से, Apple और Samsung समेत लगभग सभी बड़े मोबाइल ब्रैंड्स स्मार्टफोन्स की कीमतें बढ़ा रहे हैं. अब देसी हैंडसेट निर्माता कंपनी Lava ने एक नए बयान में बताया कि 15 नवंबर से भारत में स्मार्टफोन्स 3000 रुपए तक महंगे होने वाले हैं लेकिन लावा का तरीका कुछ अलग है. वो ऐसे कि ज्यादातर कंपनियां अचानक से कीमतें बढ़ा देती हैं लेकिन लावा ने ग्राहकों को 15 दिन का समय दिया है. इसका मतलब ये है कि अभी ग्राहक हैंडसेट को उसकी मौजूदा कीमत पर खरीद सकते हैं.
फेस्टिव प्राइस में फोन खरीदने का मौका
फेस्टिव सीजन चल रहा है, ऐसे में लावा ने एक ऑफिशियल बयान में कहा कि जो कस्टमर्स अपने डिवाइस को अपग्रेड करना चाहते हैं, उनके पास एक अच्छा मौका है, क्योंकि हमारे प्रोडक्ट अभी बड़े ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म और ऑफलाइन रिटेल नेटवर्क पर फेस्टिव प्राइस पर मिल रहे हैं.
कोई भी इस समय एक अच्छी डील का फायदा उठा सकता है, जिससे डिवाइस की कीमत और कम हो जाएगी. इंडिया टुडे के मुताबिक, कंपनी ने इस बात को साफ कर दिया है कि फोन की कीमतें 3000 रुपए बढ़ाने का प्लान है, लेकिन फिलहाल यह नहीं बताया है कि कीमत में कितनी बढ़ोतरी होगी.
Samsung Smartphones Price Hike: 25 हजार तक बढ़ चुकी है कीमत
सैमसंग ने भारत में गैलेक्सी S26 सीरीज की कीमतें पहले ही बढ़ा दी हैं, यह बढ़ोतरी, जो 23 सितंबर से लागू हुई, मॉडल और स्टोरेज वेरिएंट के आधार पर कीमत 15,000 रुपए से 25,000 रुपए तक बढ़ गई है. उदाहरण के लिए, गैलेक्सी S26 का बेस 256GB वेरिएंट अब 1,02,999 रुपए का है जबकि इसका लॉन्च प्राइस 87,999 था. 1TB गैलेक्सी S26 अल्ट्रा की कीमत में 25,000 रुपए की बढ़ोतरी हुई है.
Apple iPhone Price Hike
iPhone 18 Pro की शुरुआती कीमत 1,64,900 रुपए है, जबकि iPhone 17 Pro की शुरुआती कीमत 1,34,900 रुपए थी यानी 30,000 रुपए का अंतर है. iPhone 18 Pro Max भी लॉन्च के समय 30,000 रुपए ज्यादा कीमत में उतारा गया था.
ये भी पढ़ें- Vi Voice Plans: लॉन्च हुए 4 नए सस्ते रिचार्ज प्लान्स, कीमत 179 रुपए से शुरू