7000mAh बैटरी, Sony सेंसर और 6000 रुपए तक का डिस्काउंट, लॉन्च हुआ Motorola Edge 70 Neo

Motorola Edge 70 Neo को ग्राहकों के लिए लॉन्च कर दिया गया है. यह लेटेस्ट स्मार्टफोन 7000 एमएएच बैटरी, मिलिट्री ग्रैड मजबूती, सोनी सेंसर और 144 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट जैसी खूबियों के साथ उतारा गया है.

मोटोरोला स्मार्टफोन Image Credit: मोटोरोला

Motorola Edge 70 Neo Launched: लीक्स और टीजर्स के बाद अब फाइनली मोटोरोला का ये नया स्मार्टफोन लॉन्च हो गया है. यह फोन Edge 60 Neo का अपग्रेड वर्जन है, लेकिन एक बात जो गौर करने वाली है वह यह है कि ऐज 60 नियो भारत में लॉन्च हुआ, इसलिए ये मॉडल Edge 50 Neo के लॉन्च के बाद आया है जिसे 2024 में 23,999 रुपए में उतारा गया था. मोटोरोला ने एक नए डिजाइन पर काम किया है और कुछ एरिया में कुछ हार्डवेयर अपग्रेड्स भी दिए हैं.

Motorola Edge 70 Neo प्राइस इन इंडिया

इस मोटोरोला स्मार्टफोन का सिंगल वेरिएंट उतारा गया है जो 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज से लैस है. इस वेरिएंट की कीमत 40,999 रुपए तय की गई है, ये फोन लाइट पिंक, लाइट ब्लू, डीप ग्रीन और लाइट ग्रीन चार अलग-अलग रंगों में मिलेगा. इनमें से दो में टेक्स्चर्ड रियर पैनल और दो में फ्लैट फिनिश मिलती है.

इंटरोडक्टरी प्राइसिंग के तहत कंपनी शुरुआती 10 दिनों के लिए 3000 रुपए का फ्लैट डिस्काउंट देगी जिससे लॉन्च प्राइस कम होकर 37999 रुपए हो जाएगा. इसके अलावा 3000 रुपए का बैंक कैशबैक का भी फायदा मिलेगा. ग्राहकों की सुविधा के लिए 9 महीने तक की बिना ब्याज वाली ईएमआई की सुविधा होगी. इस फोन को कंपनी की साइट के अलावा फ्लिपकार्ट और लीडिंग रिटेल स्टोर्स के जरिए 1 दिसंबर से खरीद पाएंगे.

Motorola Edge 70 Neo स्पेसिफिकेशन

IP64 रेटेड डिजाइन और MIL-STD-810H ड्यूरेबिलिटी वाले इस फोन का फ्रेम पॉलीकार्बोनेट से बना है, जबकि स्क्रीन की सुरक्षा के लिए गोरिल्ला ग्लास 7i का इस्तेमाल हुआ है. इस हैंडसेट में 6.8 इंच एमोलेड डिस्प्ले है, इसका स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 94.60 है. ये फोन 5200 निट्स पीक ब्राइटनेस, 144Hz रिफ्रेश रेट और 1500Hz टच स्क्रीन के साथ आता है.

स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7s Gen 3 चिपसेट मिलेगा. फोन में वैसे तो 128 जीबी स्टोरेज है लेकिन माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को 1 टीबी तक बढ़ा सकते हैं. ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो ये फोन एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड मोटोरोला हेल्लो यूआई पर काम करता है. कंपनी ने वादा किया है कि फोन को 3 साल ओएस और 5 साल सिक्योरिटी अपडेट्स मिलेंगे.

सिक्योरिटी के लिए फोन में इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक सपोर्ट है. ये हैंडसेट डॉल्बी एटमॉस सपोर्ट के साथ डुअल स्टीरियो स्पीकर्स भी ऑफर करता है. इसमें 3.5mm हेडफोन जैक नहीं है, लेकिन आपको नीचे की तरफ टाइप सी पोर्ट मिलेगा. कनेक्टिविटी के लिए वाई-फाई, ब्लूटूथ वर्जन 6.0 और एनएफसी सपोर्ट है.

कैमरा सेटअप की बात करें तो रियर में 50 मेगापिक्सल प्राइमरी Sony LYTIA 710 कैमरा सेंसर, साथ में 2 मेगापिक्सल मैक्रो कैमरा सेंसर, तीसरे कैमरे के कटआउट में डेडिकेटेड 3-इन-1 लाइट सेंसर छिपा है. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है.

7000 एमएएच की दमदार बैटरी फोन में जान फूंकने के लिए दी गई है जो 45 वॉट वायर्ड चार्जिंग और 7.5 वॉट रिवर्स वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट करता है. 27 मिनट में 50 फीसदी चार्ज होने वाला ये फोन बायपास चार्जिंग भी सपोर्ट करता है.

ये भी पढ़ें- सरकार की चेतावनी, सिर्फ टैब बंद करने से नहीं होता WhatsApp Web लॉगआउट, इस गलती से लीक हो सकती है चैट!