6500mAh बैटरी और 50MP ट्रिपल कैमरे के साथ Motorola Edge 70 Pro लॉन्च, जानें कीमत और सेल डेट
Motorola Edge 70 Pro भारत में लॉन्च हो गया है, जिसमें 6500mAh बैटरी, 144Hz AMOLED डिस्प्ले, 50MP ट्रिपल कैमरा और MediaTek Dimensity 8500 Extreme प्रोसेसर जैसे प्रीमियम फीचर्स मिलते हैं. कीमत 38,999 रुपये से शुरू होती है और बिक्री 29 अप्रैल से शुरू होगी.

Motorola Edge 70 Pro Launched: Motorola ने भारत में अपने Edge सीरीज का विस्तार करते हुए नया स्मार्टफोन Motorola Edge 70 Pro लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने इस डिवाइस को उन यूजर्स को ध्यान में रखकर पेश किया है जो पावरफुल परफॉर्मेंस, बड़ी बैटरी और फ्लैगशिप-लेवल कैमरा एक्सपीरिएंस चाहते हैं. यह स्मार्टफोन लेटेस्ट MediaTek Dimensity चिपसेट, हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और प्रीमियम डिजाइन के साथ आता है.
डिस्प्ले और सॉफ्टवेयर
फोन में 6.8 इंच का Super HD Extreme AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है. स्क्रीन की पीक ब्राइटनेस 5,200 निट्स तक जाती है, जिससे तेज धूप में भी विजिबिलिटी शानदार रहती है. HDR10+ सपोर्ट के साथ यह डिस्प्ले बेहतर कलर और कंट्रास्ट ऑफर करता है. इसके अलावा, 360Hz टच सैंपलिंग रेट और लगभग 97 फीसदी स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो इसे स्मूथ और इमर्सिव बनाते हैं. सॉफ्टवेयर की बात करें तो यह डिवाइस Android 16 आधारित Hello UI पर चलता है और कंपनी ने 3 साल तक OS और सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा किया है.
परफॉर्मेंस और बिल्ड क्वालिटी
Motorola Edge 70 Pro में MediaTek Dimensity 8500 Extreme प्रोसेसर दिया गया है, जो डेली यूज से लेकर गेमिंग तक स्मूथ परफॉर्मेंस देने का दावा करता है. यह स्मार्टफोन 12GB तक LPDDR5x RAM और UFS 4.1 स्टोरेज के साथ आता है, जिससे ऐप्स और गेम्स तेजी से लोड होते हैं. लंबे समय तक परफॉर्मेंस बनाए रखने के लिए इसमें वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम दिया गया है. डिवाइस IP68 और IP69 रेटिंग के साथ आता है, जिससे यह पानी और धूल से सुरक्षित रहता है. साथ ही MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन इसे ज्यादा टिकाऊ बनाता है.
कैमरा सेटअप
फोटोग्राफी के लिए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है. इसका मुख्य कैमरा 50MP Sony LYT 710 सेंसर के साथ आता है, जिसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) सपोर्ट मिलता है. इसके साथ 50MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा दिया गया है, जो 122 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू कवर करता है. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 50MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है, जिसमें ऑटोफोकस सपोर्ट मिलता है. यह फोन 4K 60fps तक वीडियो रिकॉर्डिंग करने में सक्षम है.
बैटरी और कनेक्टिविटी
Motorola Edge 70 Pro में 6,500mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो लंबे समय तक इस्तेमाल के लिए पर्याप्त है. इसे तेजी से चार्ज करने के लिए 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है, जबकि 5W रिवर्स चार्जिंग से आप दूसरे डिवाइस भी चार्ज कर सकते हैं. कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G, Wi-Fi 6E, Bluetooth 5.4, NFC और USB Type-C पोर्ट जैसे आधुनिक फीचर्स मिलते हैं.
यह भी पढ़ें- अब चैट करने के लिए लेना होगा सब्सक्रिप्शन? जानें क्या है ‘WhatsApp Plus’, ये हैं एक्सक्लूसिव फीचर्स
कीमत और उपलब्धता
Motorola Edge 70 Pro की शुरुआती कीमत 38,999 रुपये रखी गई है, जिसमें 8GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट मिलता है. वहीं, 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वाला मॉडल 41,999 रुपये में उपलब्ध होगा. लॉन्च ऑफर्स के तहत Axis Bank और HDFC Bank कार्ड से खरीदारी पर 2,000 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता है. इसके अलावा, 2000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस भी दिया जा रहा है. यह स्मार्टफोन 29 अप्रैल से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा और इसे Pantone Lilly White, Pantone Tea और Pantone Titan जैसे प्रीमियम कलर ऑप्शंस में खरीदा जा सकेगा.