अब बिना हाथ लगाए चलाएं फोन, Voice Control फीचर से सिर्फ बोलकर करें हर काम; इन स्टेप्स को करें फॉलो
iPhone में Voice Control नाम का फीचर होता है. इसे ऑन करने के बाद फोन आपकी आवाज सुनता है और कमांड के जरिए काम करता है. इसके लिए सबसे पहले Settings में जाकर Accessibility में Voice Control ऑन करना होता है. दूसरा तरीका Siri का है. अगर iPhone में “Hey Siri” चालू है, तो कॉल आने पर आप बोल सकते हैं “Siri, answer” और कॉल उठ जाएगी.
Voice Control in Phone: आज के समय में स्मार्टफोन हमारी जिंदगी का जरूरी हिस्सा बन चुका है. इसका इस्तेमाल लगातार बढ़ रहा है. टेक्नोलॉजी भी लगातार विकसित हो रही है. इसी कड़ी में आज हम आपको Voice Control नाम के फीचर के बारे में बताने जा रहे हैं. इसकी मदद से आप अपने फोन को बोलकर लॉक कर सकते हैं या कोई अन्य काम कर सकते हैं. ऐसे में आइए विस्तार से जानते हैं कि आप इस फीचर का इस्तेमाल कैसे कर सकते हैं.
आवाज से कॉल उठाने का तरीका
iPhone में Voice Control नाम का फीचर होता है. इसे ऑन करने के बाद फोन आपकी आवाज सुनता है और कमांड के जरिए काम करता है. इसके लिए सबसे पहले Settings में जाकर Accessibility में Voice Control ऑन करना होता है. जब कोई एक्शन करना होता है, तो आपको अपने सेटिंग्स के अनुसार बोलना पड़ता है. ऐसे में आपका फोन उस आवाज को पहचानकर (recognize करके) एक्शन पूरा करता है.
Voice Control कैसे सेट करें
- Settings में जाएं. Accessibility पर टैप करें.
- Voice Control पर जाएं.
- “Set Up Voice Control” पर टैप करें.
- Continue दबाएं और फाइल डाउनलोड शुरू करें.
- डाउनलोड पूरा होने के बाद स्टेटस बार में Voice Control का आइकन दिखेगा.
Siri से कॉल उठाना
दूसरा तरीका Siri का है. अगर iPhone में “Hey Siri” चालू है, तो कॉल आने पर आप बोल सकते हैं “Siri, answer” और कॉल उठ जाएगी. अगर कॉल काटनी हो तो “Siri, decline the call” बोलना होगा. दुनिया में बहुत से लोग ऐसे हैं, जिन्हें फोन चलाने में दिक्कत होती है. ऐसे में आवाज से कंट्रोल करने वाले फीचर्स उनके लिए बहुत जरूरी हैं.
Latest Stories
डिजिटल अरेस्ट कर नए तरीके से ठग रहे साइबर चोर, जानें क्या है ठगी का नया ट्रैप, ऐसे रहें सेफ
OTT पर कंटेंट की बाढ़, सुपरहीरो से लेकर कॉमेडी तक; आए इतने नए शो और फिल्में कि खत्म नहीं होगी लिस्ट
बिना गैस जलेगा चूल्हा, नया प्लाज्मा स्टोव देगा LPG जैसा फ्लेम; जानें कीमत और कैसे करता है काम
