iPhone यूजर्स के लिए खुशखबरी, जल्द आएगा iOS 26.5 अपडेट; ये अहम बदलाव संभव; चेक करें डिटेल्स
iOS 26.5 को लेकर काफी समय से चर्चा चल रही थी और अब इसकी टाइमिंग लगभग साफ होती दिख रही है. कंपनी आमतौर पर हर साल अपडेट मई के बीच में जारी करती है. पिछले कुछ सालों में iOS 18.5, iOS 17.5, iOS 16.5 और iOS 15.5 सभी मई के दूसरे या तीसरे हफ्ते में आए थे.
Apple iphone iOS 26.5 Update: Apple अपने iPhone यूजर्स के लिए जल्द नया अपडेट लाने की तैयारी में है. iOS 26.5 को लेकर काफी समय से चर्चा चल रही थी और अब इसकी टाइमिंग लगभग साफ होती दिख रही है. कंपनी हर साल की तरह इस बार भी अपने तय पैटर्न पर चलते हुए मई के बीच में नया अपडेट जारी कर सकती है.
इस अपडेट का बीटा वर्जन पहले ही जारी हो चुका है, जिससे नए फीचर्स की झलक मिल गई है. हालांकि इस बार यूजर्स को कुछ बड़ी उम्मीदों पर झटका भी लग सकता है. खासकर Siri को लेकर जिस बड़े बदलाव की बात हो रही थी, वह फिलहाल इस अपडेट में नजर नहीं आएगा. इसके बावजूद कुछ नए फीचर्स ऐसे हैं जो यूजर्स के एक्सपीरियंस को बेहतर बना सकते हैं.
मिड-May में लॉन्च की उम्मीद
Apple ने अभी तक iOS 26.5 की आधिकारिक रिलीज डेट का ऐलान नहीं किया है, लेकिन पिछले रिकॉर्ड से अंदाजा लगाया जा सकता है. कंपनी आमतौर पर हर साल अपडेट मई के बीच में जारी करती है. पिछले कुछ सालों में iOS 18.5, iOS 17.5, iOS 16.5 और iOS 15.5 सभी मई के दूसरे या तीसरे हफ्ते में आए थे. इसी ट्रेंड को देखते हुए माना जा रहा है कि iOS 26.5 भी 11 मई या 18 मई वाले हफ्ते में लॉन्च हो सकता है.
बीटा वर्जन से मिला संकेत
कंपनी ने iOS 26.5 का डेवलपर बीटा जारी कर दिया है. यह अपडेट iOS 26.4 के तुरंत बाद आया है. iPhone 17 Pro में इसका साइज करीब 8GB से ज्यादा है. इससे साफ है कि अपडेट में कुछ अहम बदलाव शामिल हैं. इस अपडेट में सबसे बड़ी कमी यह है कि Siri में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया गया है. पहले उम्मीद थी कि इसमें Gemini टेक्नोलॉजी से जुड़े फीचर्स आएंगे, जैसे बेहतर समझ, ऐप्स के साथ गहरा इंटीग्रेशन और पर्सनल सुझाव. लेकिन अब यह अपडेट iOS 27 में आने की संभावना है.
Maps में नया फीचर और Ads की तैयारी
iOS 26.5 में Apple Maps में Suggested Places नाम का नया फीचर मिलेगा. यह आपके आसपास ट्रेंडिंग जगहों और आपकी सर्च के आधार पर सुझाव देगा. इसके साथ ही Apple Maps में Ads दिखाने की तैयारी भी कर रहा है. यानी आने वाले समय में आपको मैप्स में “Ad” लेबल के साथ प्रमोशन भी दिख सकते हैं. इस अपडेट में RCS मैसेज के लिए एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन फीचर वापस लाया गया है. इससे iPhone और Android यूजर्स के बीच भेजे गए मैसेज ज्यादा सुरक्षित हो जाएंगे.
यह भी पढ़ें: IPO की बाढ़ आने वाली है! मार्च में 38 कंपनियों ने फाइल किया DRHP, देखें लिस्ट में कौन-कौन शामिल
Latest Stories
₹30000 में कौन सा फोन है सबसे बेहतर, किसके लिए कौन सा फोन है सही; ये हैं टॉप स्मार्टफोन
Aamir Khan से लेकर Vadh 2 तक… वीकेंड एंटरटेनमेंट का पूरा डोज, OTT पर आई ये नई फिल्में और सीरीज
अब केवल PIN देने से नहीं होगा डिजिटल पेमेंट, देनी होगी ये डिटेल, जानें कैसे काम करेगा 2FA
