50MP सेल्फी कैमरा और 8000mAh बैटरी, भारत में लॉन्च हुआ Oppo F35 Pro 5G
Oppo F35 Pro 5G Launched: ओप्पो एफ35 सीरीज में इस नए 5जी स्मार्टफोन को ग्राहकों के लिए लॉन्च कर दिया गया है. इस हैंडसेट में 80 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट और 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा जैसी खूबियां मिलेंगी.

ओप्पो एफ35 सीरीज में नए Oppo F35 Pro 5G स्मार्टफोन को ग्राहकों के लिए लॉन्च कर दिया गया है, कंपनी की एफ सीरीज को भारत में 10 साल पूरे हो गए हैं. इस प्रो मॉडल को आप तीन रंगों में खरीद पाएंगे, खासियतों की बात करें तो इस हैंडसेट में 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा सेंसर मिलेगा और दोनों ही फोन मीडियाटेक डाइमेंसिटी प्रोसेसर से पैक्ड हैं.
डस्ट एंड वाटर रेसिस्टेंस के लिए फोन को आईपी66, आईपी68, आईपी69 और IP69K रेटिंग मिली हुई है. इस हैंडसेट में सिक्योरिटी के लिए इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलेगा.
Oppo F35 Pro 5G Price in India
इस ओप्पो मोबाइल के 6 जीबी रैम/128 जीबी वेरिएंट की कीमत 45999 रुपए, 8 जीबी रैम/128 जीबी वेरिएंट की कीमत 49,999 रुपए और 8 जीबी/256 जीबी वेरिएंट की कीमत 54999 रुपए है. कंपनी इस मॉडल के साथ 10 फीसदी इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट और 10 फीसदी एक्सचेंज बोनस का फायदा देगी. इस प्रो मॉडल को आप ट्विलाइट ब्राउन, सनसेट ऑरेंज और वेव ब्लू रंग में खरीद पाएंगे. फोन की प्री बुकिंग शुरू हो चुकी है और 11 अक्टूबर दोपहर 12 बजे फोन की ओपन सेल शुरू होगी.
इस फोन को ओप्पो के ऑनलाइन स्टोर, अमेजन और फ्लिपकार्ट से खरीद पाएंगे. मुकाबले की बात करें तो इस रेंज में ओप्पो का ये फोन OnePlus Nord 6, Samsung Galaxy S24 5G और Nothing Phone 4a Pro जैसे मॉडल्स को कांटे की टक्कर देगा.
Oppo F35 Pro 5G Specifications
डुअल सिम वाला ये फोन एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड कलरओएस 16.5 पर काम करता है. प्रो मॉडल में 144 हर्ट्ज तक रिफ्रेश रेट के साथ 6.78 इंच 1.5K रिजॉल्यूशन एमोलेड डिस्प्ले मिलेगी. ये फोन 4000 हर्ट्ज टच सैंपलिंग रेट और 1800 निट्स पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है.
रियर में 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा सेंसर है, इस प्रो मॉडल में OIS सपोर्ट भी मिलता है. साथ ही 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड कैमरा मिलेगा. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट में 50 मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर मिलेगा, प्रो मॉडल 30fps पर 4K वीडियो रिकॉर्ड करने में सक्षम है. 80 वॉट वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 8000 एमएएच की दमदार बैटरी मिलेगी.
ये भी पढ़ें- AI के फायदों के लिए ‘अपनानी होंगी कुछ बुरी चीजें’, OpenAI के Sam Altman ने दिया बड़ा बयान!