Oppo Reno 16 सीरीज लॉन्च की तैयारी, 7000mAh बैटरी से मचेगा धमाल; जानें क्या-क्या मिल सकता हैं फीचर्स
Oppo अपनी नई Reno 16 सीरीज लॉन्च करने जा रहा है. कंपनी ने इसका आधिकारिक ऐलान कर दिया है और चीन में इसकी प्री-बुकिंग भी शुरू हो चुकी है. फिलहाल कंपनी ने भारत में लॉन्च को लेकर कुछ साफ नहीं किया है. लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह सीरीज जुलाई या अगस्त तक ग्लोबल मार्केट में आ सकती है. इसके बाद भारत में भी लॉन्च की उम्मीद है.

Oppo Reno 16 Series: स्मार्टफोन बाजार में एक बार फिर हलचल बढ़ने वाली है. Oppo अपनी नई Reno 16 सीरीज लॉन्च करने जा रहा है. कंपनी ने इसका आधिकारिक ऐलान कर दिया है और चीन में इसकी प्री-बुकिंग भी शुरू हो चुकी है. Reno सीरीज हमेशा से अपने कैमरा और डिजाइन के लिए जानी जाती है, इसलिए इस बार भी यूजर्स को बड़े अपग्रेड की उम्मीद है.
शुरुआती जानकारी के मुताबिक, नए फोन में पावरफुल प्रोसेसर, बड़ा बैटरी बैकअप और हाई क्वालिटी कैमरा देखने को मिल सकता है. खास बात यह है कि इस बार 200 मेगापिक्सल कैमरा दिए जाने की चर्चा है. ऐसे में यह सीरीज मिड-रेंज और प्रीमियम सेगमेंट में बड़ा मुकाबला खड़ा कर सकती है.
जल्द होगा लॉन्च, प्री-बुकिंग शुरू
Oppo ने बताया है कि Reno 16 सीरीज इसी महीने चीन में लॉन्च होगी. हालांकि कंपनी ने अभी सटीक तारीख नहीं बताई है. फिलहाल Oppo Reno 16 और Reno 16 Pro के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू हो गया है. ग्राहक Oppo की आधिकारिक वेबसाइट और अन्य ऑनलाइन प्लेटफॉर्म जैसे Tmall, JD.com और Douyin पर इस फोन को प्री-बुक कर सकते हैं. प्री-बुकिंग करने वालों को खास ऑफर भी दिया जा रहा है.
दमदार डिस्प्ले और प्रोसेसर
Gadgets 360 के मुताबिक लीक में Oppo Reno 16 में 6.32 इंच की OLED डिस्प्ले मिल सकती है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट होगा. इसमें MediaTek Dimensity 8500 प्रोसेसर दिए जाने की उम्मीद है. वहीं Reno 16 Pro में बड़ी 6.78 इंच की LTPO OLED डिस्प्ले मिल सकती है. इसमें भी 120Hz रिफ्रेश रेट होगा और यह Dimensity 9500s प्रोसेसर पर चल सकता है.
कैमरा और बैटरी होंगे खास
दोनों फोन में 200 मेगापिक्सल का मेन कैमरा मिलने की संभावना है. इसके साथ OIS सपोर्ट भी दिया जा सकता है. Reno 16 Pro में 7000mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है, जो 80W फास्ट चार्जिंग और वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करेगी. फिलहाल कंपनी ने भारत में लॉन्च को लेकर कुछ साफ नहीं किया है. लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह सीरीज जुलाई या अगस्त तक ग्लोबल मार्केट में आ सकती है. इसके बाद भारत में भी लॉन्च की उम्मीद है.
कीमत को लेकर क्या अनुमान
पिछली Reno 15 सीरीज की कीमत को देखते हुए, नए फोन भी इसी रेंज में आ सकते हैं. Reno 15 Pro की कीमत करीब 67,999 रुपए थी, जबकि Reno 15 की कीमत 45,999 रुपए से शुरू हुई थी. Oppo Reno 16 सीरीज में बेहतर कैमरा, बड़ी बैटरी और तेज प्रोसेसर मिलने की उम्मीद है. ऐसे में यह स्मार्टफोन बाजार में यूजर्स के लिए एक नया और मजबूत विकल्प बन सकता है.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.