US-Iran War: ट्रंप की ईरान को बड़ी चेतावनी, होर्मुज स्ट्रेट में तेल सप्लाई रोकी तो अमेरिका करेगा 20 गुना ताकत से हमला

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को कड़ी चेतावनी दी है. उन्होंने कहा कि अगर ईरान ने होर्मुज ऑफ स्ट्रेट से तेल की सप्लाई रोकने की कोशिश की तो अमेरिका 20 गुना ज्यादा ताकत से हमला करेगा. ट्रंप ने दावा किया कि अमेरिकी हमलों से ईरान की सैन्य क्षमता को भारी नुकसान पहुंचा है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को कड़ी चेतावनी दी है. Image Credit:

Donald Trump Warning: अमेरिका और ईरान के बीच जारी युद्ध के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ी चेतावनी दी है. ट्रंप ने कहा है कि अगर ईरान ने होर्मुज ऑफ स्ट्रेट से तेल की सप्लाई रोकने की कोशिश की तो अमेरिका उस पर 20 गुना ज्यादा ताकत से हमला करेगा. उन्होंने यह बात सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर एक पोस्ट में कही. ट्रंप के बयान से साफ है कि अमेरिका इस समुद्री मार्ग को किसी भी हालत में बंद नहीं होने देना चाहता. उन्होंने दावा किया कि अमेरिकी हमलों से ईरान की सैन्य क्षमता को पहले ही भारी नुकसान पहुंच चुका है.

ट्रंप की कड़ी चेतावनी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अगर ईरान ने होर्मुज ऑफ स्ट्रेट में तेल के सप्लाई को रोकने की कोशिश की तो अमेरिका बेहद कड़ा जवाब देगा. उनके अनुसार ऐसा होने पर अमेरिका ईरान पर अब तक से 20 गुना ज्यादा ताकत से हमला करेगा. ट्रंप ने कहा कि अमेरिका ऐसे लक्ष्यों को भी निशाना बना सकता है जिन्हें आसानी से नष्ट किया जा सकता है. उनका कहना है कि इससे ईरान के लिए दोबारा सैन्य स्ट्रक्चर खड़ा करना मुश्किल हो जाएगा.

तेल रोका तो पड़ेगा भारी

ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक लंबा पोस्ट करते हुए कहा कि अगर ईरान ने तेल सप्लाई रोकने की कोशिश की तो उस पर मौत आग और तबाही बरस सकती है. उन्होंने यह भी कहा कि यह कदम दुनिया के उन देशों के लिए जरूरी है जो होर्मुज ऑफ स्ट्रेट के रास्ते तेल आयात करते हैं. ट्रंप के अनुसार अमेरिका ग्लोबल एनर्जी सप्लाई को सुरक्षित रखने के लिए यह कदम उठा रहा है.

ईरान की सैन्य ताकत कमजोर

सीबीएस न्यूज को दिए एक फोन इंटरव्यू में ट्रंप ने दावा किया कि ईरान की सैन्य ताकत को काफी हद तक नष्ट कर दिया गया है. उनके अनुसार ईरान के पास अब न नौसेना बची है न मजबूत कम्युनिकेशन सिस्टम और न ही प्रभावी वायु सेना. उन्होंने कहा कि ईरान के मिसाइल सिस्टम बिखर चुके हैं और उसके ड्रोन लगातार नष्ट किए जा रहे हैं. ट्रंप ने यह भी दावा किया कि ड्रोन बनाने वाली कई सुविधाएं भी खत्म कर दी गई हैं.

ये भी पढ़ेंईरान की लाइफलाइन पर ट्रंप क्यों मेहरबान, चाहें तो एक झटके में सरेंडर कर दें IRGC, अमेरिका को इस बात का डर

ट्रंप बोले युद्ध लगभग पूरा हो चुका

ट्रंप ने कहा कि ईरान के खिलाफ चल रहा युद्ध लगभग पूरा हो चुका है. उनके अनुसार अमेरिका ने अपने ज्यादातर सैन्य लक्ष्य हासिल कर लिए हैं. उन्होंने कहा कि अमेरिकी सैन्य अभियान उम्मीद से कहीं ज्यादा तेजी से आगे बढ़ा है. ट्रंप के अनुसार ईरान की सैन्य क्षमता को गंभीर नुकसान पहुंचा है और यही इस अभियान का मुख्य उद्देश्य था.

Latest Stories

क्रूड ऑयल महंगा होने से निकला पाकिस्तान का ‘तेल’, स्कूल 2 हफ्ते के लिए बंद; 4 डे वर्क वीक समेत ये पाबंदियां लागू

ईरान की लाइफलाइन पर ट्रंप क्यों मेहरबान, चाहें तो एक झटके में सरेंडर कर दें IRGC, अमेरिका को इस बात का डर

बंगलादेश में बुरा हाल! 2 लीटर से ज्यादा नहीं खरीद सकते पेट्रोल, पाकिस्तान में पेट्रोल के लिए गोलीबारी

ईरान के खतरे के बाद कुवैत का बड़ा कदम, तेल बिक्री पर Force Majeure लागू, प्रोडक्शन भी घटाया, जानें क्या होगा असर

Dubai Marina में धमाके की खबर से मचा हड़कंप, बाद में सामने आई असली वजह, अधिकारियों ने बताई सच्चाई

तेल संकट से पाकिस्तान में हाहाकार, पेट्रोल-डीजल 55 रुपये महंगा, कीमत 321 PKR प्रति लीटर के पार