10 साल की बैटरी वारंटी और 99,999 रुपए की शुरुआती कीमत, लॉन्च हुआ Ather का नया स्कूटर Konarc

Ather Konarc को ग्राहकों के लिए लॉन्च कर दिया गया है. इस नए इलेक्ट्रिक स्कूटर को 10 साल की बैटरी वारंटी और 99,999 रुपए की शुरुआती कीमत में उतारा गया है. इस रेंज में ये एथर स्कूटर टीवी और बजाज कंपनी के स्कूटर्स को कड़ी टक्कर देगा.

एथर स्कूटर Image Credit: एथर

Ather Energy ने एनुअल कम्युनिटी डे के मौके पर नए इलेक्ट्रिक स्कूटर Ather Konarc को लॉन्च कर दिया है. इस एथर स्कूटर की शुरुआती कीमत 99,999 रुपए तय की गई है. ये स्कूटर 100 किलोमीटर तक की रेंज, 125 किलोमीटर तक की रेंज, 161 किलोमीटर तक की रेंज और 200 किलोमीटर तक की रेंज चार ऑप्शन्स में आपको मिलेगा. 100 किलोमीटर और 125 किलोमीटर वाले वेरिएंट्स की बिक्री सितंबर 2026 में शुरू होगी. एथर के प्रोडक्ट रोडमैप में कोनार्क Z भी शामिल है, जिसके 125 किलोमीटर और 161 किलोमीटर रेंज वाले वर्जन Q2 2027 के लिए मार्क किए गए हैं.

बैटरी पर कितने किलोमीटर तक की वारंटी?

सभी कोनार्क वेरिएंट में एथर की 5th जेनरेशन की बेडरॉक बैटरी इस्तेमाल की गई है, जिन पर 10 साल या 1,00,000 km की वारंटी मिलेगी, जो भी पहले हो. नई वारंटी एथर के पहले के 8 साल के कवरेज पीरियड को बढ़ाकर 10 साल कर देती है, साथ ही कवरेज पीरियड के आखिर में कम से कम 70 फीसदी बैटरी के ठीक रहने की गारंटी भी देती है. वारंटी में बैटरी फेलियर और डिफेक्ट भी शामिल हैं, जिसमें वह समय भी शामिल है जब स्कूटर इस्तेमाल में नहीं होता है. एथर ने कहा कि 10 साल की बैटरी वारंटी की बिक्री जल्द ही शुरू होगी.

Ather Konarc Price in India ‘

इस इलेक्ट्रिक स्कूटर के 100 किलोमीटर रेंज वाले मॉडल की कीमत 99,999 रुपए (एक्स शोरूम) और 125 किलोमीटर रेंज वाले मॉडल की कीमत 1,21,999 रुपए (एक्स शोरूम) है. 161 किलोमीटर रेंज वाले वेरिएंट की कीमत 1,44,999 रुपए है. 200 किलोमीटर रेंज वाले वेरिएंट Q3 2027 के लिए लिस्टेड है, फिलहाल इस वेरिएंट की कीमत सामने नहीं आई है.

कोनार्क एथर के नए जेनरेशन के EL प्लेटफॉर्म पर बना पहला प्रोडक्शन स्कूटर है, जिसे स्केलेबिलिटी, वर्सेटिलिटी और मैन्युफैक्चरिंग एफिशिएंसी को बेहतर बनाने के लिए डेवलप किया गया है. नया प्लेटफॉर्म अलग-अलग सेगमेंट में कंपनी के भविष्य के प्रोडक्ट्स को सपोर्ट करेगा.

टीवीएस और बजाज को टक्कर

कोनार्क एथर के रिज्टा से सस्ता है, जबकि इस रेंज में ये स्कूटर सीधे TVS-Bajaj कंपनी के स्कूटर्स को कड़ी टक्कर देगा. 99,999 रुपए की शुरुआती कीमत वाला ये एथर स्कूटर, TVS iQube और बजाज चेतक C2501 के बराबर कीमत का है. हालांकि, 125 किलोमीटर चलने वाला कोनार्क, 1,21,999 रुपए में एंट्री-लेवल रिज्टा S के लगभग बराबर है, जिसकी शुरुआती कीमत 1,21,499 रुपए है.

कोनार्क का 100km वाला वर्जन, चेतक C2501 के 113km या एंट्री iQube के 114km के मुकाबले कोई खास रेंज एडवांटेज नहीं देता है. लेकिन 144km वाला वर्जन इसे ज़्यादा कैपेसिटी वाले iQube और चेतक वेरिएंट के करीब ले जाता है, जबकि यह एथर की ज्यादा प्रीमियम 450 रेंज से नीचे रहता है.

एथर का रोडमैप

एथर शुरुआती कोनार्क पर ही नहीं रुक रहा है, कंपनी ने Q3 2027 के लिए 200km वाला कोनार्क वेरिएंट उतारेगी, जबकि कोनार्क Z को Q2 2027 के लिए 125km और 161km वाले वर्जन के साथ लिस्ट किया गया है.

ये भी पढ़ें- लॉन्च हुआ Ola का नया इलेक्ट्रिक स्कूटर S1Z, सिंगल चार्ज में 301 किलोमीटर तक की जबरदस्त रेंज