सिंगल चार्ज में 114km तक दौड़ेगा ये इलेक्ट्रिक स्कूटर! TVS ने लॉन्च किया iQube का 2.3kWh वेरिएंट
TVS Electric Scooter: टीवीएस ने ग्राहकों के लिए iQube का 2.3kWh बैटरी वेरिएंट लॉन्च किया है. ये नया वेरिएंट पुराने मॉडल की तुलना ग्राहकों को ज्यादा ड्राइविंग रेंज ऑफर करेगा. पुराने मॉडल की तुलना इस नए और बैटरी बड़ी बैटरी वाले वेरिएंट की कीमत में मामूली बढ़ोतरी हुई है.
Highlights
- iQube का 2.3kWh वेरिएंट हुआ लॉन्च.
- 115km की मिलेगी ड्राइविंग रेंज.
- 1,16,310 की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध.
TVS ने iQube इलेक्ट्रिक स्कूटर का नया 2.3kWh वेरिएंट लॉन्च किया है. इस स्कूटर की दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 1 लाख 16 हजार 310 रुपए तय की गई है. ये नया और बैटरी बैटरी वाला वेरिएंट पुराने 2.2kWh बेस मॉडल की जगह लेता है और ग्राहकों को ज्यादा रेंज ऑफर करेगा. पिछले वेरिएंट की तुलना कीमत में 988 रुपए की मामूली बढ़ोतरी हुई है, जिससे नया मॉडल ज्यादा रेंज चाहने वाले खरीदारों के लिए ज्यादा बेहतर ऑप्शन बन गया है. इस स्कूटर को आप वॉलनट ब्राउन, टाइटेनियम ग्रे और पर्ल व्हाइट तीन रंगों में खरीद पाएंगे.
नए 2.3 kWh बैटरी पैक के साथ टीवीएस ने iQube के रोजाना इस्तेमाल को बेहतर बनाने पर ध्यान दिया है, साथ ही कीमत में बढ़ोतरी को कम से कम रखा है. कम टॉप स्पीड और TFT से LCD डिस्प्ले पर स्विच करना इसके फायदे हैं, लेकिन बेहतर रेंज का दावा नए एंट्री-लेवल iQube को शहरी यात्रियों के लिए ज्यादा आकर्षक ऑप्शन बना सकता है.
बड़ी बैटरी के साथ मिलेगी बेहतर ड्राइविंग रेंज
सबसे बड़ा अपडेट 2.3kWh बैटरी पैक के रूप में आया है, जो पहले दिए गए 2.2 kWh यूनिट की जगह लेगा. कंपनी का दावा है कि नया वर्जन एक बार सिंगल चार्ज में 114km तक (IDC रेंज) दौड़ सकता है, जो पिछले मॉडल से 21 किलोमीटर ज्यादा है.
टॉप स्पीड हो गई थोड़ी कम
चार्जिंग टाइम भी थोड़ा बढ़ा है. स्टैंडर्ड 950W चार्जर का इस्तेमाल कर बैटरी को 2 घंटे 50 मिनट में 0 से 80 फीसदी तक चार्ज किया जा सकता है. हालांकि, एक्स्ट्रा रेंज के साथ परफॉर्मेंस में थोड़ा कॉम्प्रोमाइज करना पड़ता है. टॉप स्पीड 75kmph से घटकर 68kmph हो गई है.
TFT की जगह मिलेगी LCD डिस्प्ले
टीवीएस ने इंस्ट्रूमेंट कंसोल में भी बदलाव किए हैं. 2.3kWh iQube में अब पुराने 2.2kWh वेरिएंट में दी गई TFT स्क्रीन की जगह 5 इंच LCD डिस्प्ले मिलेगी. डिस्प्ले टेक्नोलॉजी में बदलाव के बावजूद, स्कूटर में ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, कॉल और SMS नोटिफिकेशन और टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन जैसे काम के कनेक्टेड फीचर्स मिलेंगे. इसके अलावा बाकी दूसरे फीचर्स में OTA अपडेट, रिवर्स मोड और जियोफेंसिंग शामिल है.
हार्डवेयर और मोटर में नहीं हुआ बदलाव
नए वेरिएंट में 3.68kW हब माउंटेड इलेक्ट्रिक मोटर है, जो 140Nm पीक टॉर्क जेनरेट करती है. हार्डवेयर में कोई भी बदलाव नहीं हुआ है यानी टेलिस्कोपिक फ्रंट फोर्क, ट्विन रियर शॉक एब्जॉर्बर और दोनों सिरों पर ड्रम ब्रेक पुराने मॉडल जैसे ही हैं.
ये भी पढ़ें- 2030 तक भारत में 26 नई गाड़ियां लॉन्च करने की तैयारी, ये है Hyundai का मास्टरप्लान
Latest Stories
2030 तक भारत में 26 नई गाड़ियां लॉन्च करने की तैयारी, ये है Hyundai का मास्टरप्लान
1100km से ज्यादा की रेंज और 6 ड्राइविंग मोड्स, लॉन्च हुई MG Hector Tomahawk PHEV, कीमत 21.79 लाख से शुरू
15.6 इंच स्क्रीन और 517km तक की रेंज, लॉन्च हुई MG Hector Tomahawk EV
