जुलाई सेल्स रिपोर्ट: महिंद्रा, टाटा और हुंडई की बल्ले-बल्ले, निसान की बिक्री में 218% का उछाल

पैसेंजर व्हीकल बिक्री में शानदार बढ़त दर्ज की गई है, टाटा मोटर्स, महिंद्रा, हुंडई के लिए पिछला महीना काफी शानदार रहा है. नई Tekton के आने से Nissan की भी सेल्स में काफी बूस्ट देखने को मिला है, कंपनी की घरेलू बिक्री में पिछले साल की तुलना 218 फीसदी की ग्रोथ देखने को मिली है.

ऑटो सेल्स रिपोर्ट Image Credit: निसान/हुंडई

जुलाई 2026 का महीना कई ऑटो कंपनियों के लिए काफी शानदार रहा है, पैसेंजर व्हीकल इंडस्ट्री के लिए जुलाई बढ़िया रहा है. ज़्यादातर मैन्युफैक्चरर्स ने साल-दर-साल अच्छी ग्रोथ की रिपोर्ट दी है. Hyundai ने अपनी अब तक की सबसे अच्छी मंथली सेल्स का जश्न मनाया, वहीं Tata Motors ने इलेक्ट्रिक गाड़ियों की बिक्री दोगुनी से ज़्यादा दर्ज की है. Mahindra ने एसयूवी सेगमेंट में अपनी मज़बूत पकड़ बनाए रखी, वहीं निसान ने नई टेक्टन के लॉन्च के बाद ट्रिपल-डिजिट डोमेस्टिक ग्रोथ दर्ज की है.

Tata Motors की जुलाई सेल्स रिपोर्ट

टाटा मोटर्स ने बताया कि जुलाई 2026 में कुल 63,760 पैसेंजर गाड़ियों की बिक्री हुई, जो पिछले साल इसी महीने में बेची गई 40,175 यूनिट्स से 59 फीसदी ज्यादा है. घरेलू बिक्री 62,611 यूनिट्स रही, जबकि 1149 यूनिट्स को एक्सपोर्ट किया गया है. कंपनी ने जुलाई में 15,217 EVs को बेचा है जो जुलाई 2025 में रिकॉर्ड की गई 7124 यूनिट्स से दोगुनी से भी ज्यादा है, यानी साल-दर-साल 114 फीसदी की बढ़ोतरी को दिखाता है.

Mahindra की सेल्स रिपोर्ट

महिंद्रा ने एसयूवी सेगमेंट में अपनी रफ़्तार जारी रखी, जुलाई में घरेलू बाजार में कंपनी ने 60,048 मॉडल बेचे हैं जो पिछले साल इसी महीने के मुकाबले 20 फीसदी ज्यादा हैं. एक्सपोर्ट मिलाकर SUV की बिक्री 60,887 यूनिट रही. सभी कैटेगरी में, महिंद्रा ने कुल 1,03,860 यूनिट की बिक्री की है जो साल-दर-साल 26 फीसदी की बढ़ोतरी दिखाता है. कंपनी ने विदेशी बाजारों में भी 4070 गाड़ियां भेजीं और जुलाई 2025 के मुकाबले एक्सपोर्ट में 47 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है.

Hyundai की सेल्स रिपोर्ट

हुंडई मोटर इंडिया के लिए यह महीना अब तक का सबसे अच्छा रहा, जिसमें घरेलू और एक्सपोर्ट सेल्स मिलाकर 75,360 यूनिट्स की बिक्री हुई, जो कंपनी के इतिहास में सबसे ज्यादा महीने की बिक्री है. यह आंकड़ा पिछले साल जुलाई के मुकाबले 25.4 फीसदी ज्यादा है.

घरेलू बिक्री 23.3 फीसदी बढ़कर 54,210 यूनिट्स हो गई, जबकि एक्सपोर्ट 21,150 यूनिट्स तक पहुंच गया. कंपनी का कहना है कि यह आठ साल से ज्यादा समय में कंपनी की सबसे ज्यादा महीने का एक्सपोर्ट परफॉर्मेंस है. क्रेटा 18,088 यूनिट्स के साथ कंपनी की सबसे मज़बूत परफॉर्मर रही, जबकि i20 ने भी कैलेंडर ईयर की अपनी सबसे अच्छी महीने की बिक्री 6,738 यूनिट्स के साथ दर्ज की.

Nissan की जुलाई सेल्स रिपोर्ट

जुलाई में निसान सबसे तेजी से बढ़ने वाले मैन्युफैक्चरर्स में से एक रही है, कंपनी ने 4518 डोमेस्टिक होलसेल रिकॉर्ड की है, जो पिछले साल इसी महीने के मुकाबले 218 फीसदी ज्यादा है. एक्सपोर्ट 4821 यूनिट्स रहा, जिससे कुल होलसेल 9339 यूनिट्स हो गई. यह तेज बढ़ोतरी Nissan Tekton के लॉन्च के बाद हुई है, जिसकी डिलीवरी 20 जुलाई से शुरू हुई है, यह मॉडल भारत में ग्लोबल डेब्यू के कुछ ही दिनों बाद शुरू हुआ था.

ये भी पढ़ें- Maruti Suzuki Brezza Facelift vs Kia Syros: फीचर्स और कीमत में कितना फर्क? दोनों में है कांटे की टक्कर