8th Pay Commission: पेंशन और सैलरी के बाद अब उठ रही है ये मांग, क्या पूरी होगी डिमांड?
8th Pay Commission में सेंट्रल गवर्नमेंट के कर्मचारियों और पेंशनर्स की ओर से सैलरी हाइक के अलावा और भी कई मांगे की जा रही हैं. ज्यादा फिटमेंट फैक्टर, मिनिमम सैलरी और पेंशन रिवीजन के अलावा अब कर्मचारी संगठन सेंट्रल गवर्नमेंट एम्प्लॉइज ग्रुप इंश्योरेंस स्कीम (CGEGIS) में भी बदलाव की मांग कर रहे हैं. मुख्य मांग इंश्योरेंस कवर बढ़ाना, इंश्योरेंस-सेविंग्स रेश्यो को रिवाइज करना और इंश्योरेंस बेनिफिट को महंगाई/DA से जोड़ना है. दूसरी मांगों में ज्यादा पेंशन, समय-समय पर पेंशन रिवीजन और अलग-अलग अलाउंस में बढ़ोतरी शामिल है.
लेकिन कर्मचारी असल में क्या मांग कर रहे हैं? 8th Pay Commission के तहत सैलरी, पेंशन, अलाउंस और इंश्योरेंस कवर में क्या बदलाव हो सकता है? वीडियो में आपको आसान भाषा में इन सभी सवालों के जवाब मिलेंगे. एक बात जो गौर करने वाली है वह यह है कि जिन आंकड़ों और प्रस्तावों पर चर्चा की गई है, वह कर्मचारी और पेंशनर संगठनों की मांगें हैं. ये सरकार या 8th Pay Commission के आखिरी फैसले नहीं हैं.