KCC के बाद सरकार का एक और बड़ा तोहफा! अब लोन के साथ मिलेगा ₹30,000 तक का क्रेडिट कार्ड!
केंद्र सरकार ने पीएम स्वनिधि योजना में एक महत्वपूर्ण बदलाव करते हुए छोटे कारोबारियों और रेहड़ी-पटरी वालों के लिए यूपीआई-लिंक्ड रूपे क्रेडिट कार्ड की शुरुआत की है. यह नई पहल उन लोगों के लिए डिजिटल क्रेडिट तक पहुंच को आसान बनाएगी जिन्हें पारंपरिक बैंकों से क्रेडिट कार्ड मिलने में परेशानी होती थी.
इस क्रेडिट कार्ड की अधिकतम सीमा ₹30,000 तक तय की गई है, जिसकी शुरुआत ₹10,000 से होगी. समय पर भुगतान करने पर सीमा बढ़ाई जा सकती है. इस कार्ड की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसे सीधे आपके यूपीआई आईडी से लिंक किया जा सकता है, जिससे आप किसी भी क्यूआर कोड को स्कैन करके भुगतान कर सकेंगे. यह सुविधा उन्हें नकदी पर निर्भरता कम करने और डिजिटल लेनदेन को अपनाने में मदद करेगी. कार्ड पर 20 से 50 दिनों तक की ब्याज मुक्त अवधि भी मिलेगी.
More Videos
Reliance ला रही ₹12500 करोड़ का बॉन्ड, मिलेगा 7.47% ब्याज, FD से कितना बेहतर है निवेश?
EPFO ने बदले PF से पैसे निकालने के नियम! अब कितनी बार निकाल सकेंगे पैसा?
Co-operative Bank पर RBI का बड़ा एक्शन! डिपॉजिटर्स के पैसे का क्या होगा?
