घर में रखा सोना बेचने की क्यों आई नौबत? क्या Gold Crash आने वाला है!
भारत में सोने की कीमतें लगातार नए रिकॉर्ड बना रही हैं, जिसने उपभोक्ताओं के सोने की खरीद-बिक्री के तरीके में बड़ा बदलाव ला दिया है. अब ग्राहक नया पैसा लगाकर सोना खरीदने के बजाय अपने घरों में रखे पुराने सोने को एक्सचेंज करना या बेचना पसंद कर रहे हैं. इस बदलाव का सबसे बड़ा संकेत ज्वेलरी कंपनियों की एडवांस परचेज स्कीम्स में दिख रहा है, जहाँ जमा रकम में भारी गिरावट दर्ज की गई है.
