बाजार में कमाई के मौके! Juniper, Dabur, Muthoot Fin से SRF और UPL तक, इन शेयरों में क्या करें?
भारतीय शेयर बाजार में निफ्टी 23,300 के नीचे कारोबार कर रहा है, जबकि वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें और बॉन्ड यील्ड दबाव बना रही हैं. ऐसे चुनौतीपूर्ण माहौल में, विशेषज्ञ सुदीप बंद्योपाध्याय निवेशकों को बॉटम का इंतजार करने के बजाय चरणबद्ध तरीके से खरीदारी शुरू करने की सलाह देते हैं. उनका मानना है कि यह लंबी अवधि के लिए अच्छी गुणवत्ता वाले शेयरों को आकर्षक मूल्य पर खरीदने का अवसर है.
