7000mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले और 8GB रैम, लॉन्च हुआ Ai Plus Nova 2 Power 5G

5G Smartphone under 20000: ग्राहकों के लिए 20 हजार से कम कीमत में Nova 2 Power 5G स्मार्टफोन लॉन्च हो गया है. इस रेंज में ये फोन ओप्पो, रियलमी और पोको ब्रैंड के स्मार्टफोन्स को कड़ी टक्कर देगा. आइए जानते हैं कि ये फोन किस दिन से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा?

5G स्मार्टफोन Image Credit: Ai Plus

Highlights

  • Ai Plus Nova 2 Power 5G हो गया भारत में लॉन्च.
  • कीमत 16,699 रुपए से शुरू.
  • 7000mAh बैटरी से है पैक्ड.

Ai Plus ने नोवा 2 सीरीज में नए Nova 2 Power 5G स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया है. अहम खासियतों की बात करें तो ये लेटेस्ट फोन आपको 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट, मीडियाटेक डाइमेंसिटी प्रोसेसर और 8 जीबी तक रैम के साथ मिलेगा. सिक्योरिटी के लिए फोन के साइड में फिंगरप्रिंट सेंसर है जिसे पावर बटन में प्लेस किया गया है. आइए आपको बताते हैं कि ये फोन किस दिन से सेल के लिए उपलब्ध होगा और इस हैंडसेट की कीमत कितनी है?

Ai Plus Nova 2 Power 5G Price in India

इस लेटेस्ट 5जी स्मार्टफोन को डीप पर्पल, ब्लू फ्यूजन, ब्लू गोल्ड फ्यूजन, मिडनाइट ब्लैक और ओसियन ग्रीन कलर में खरीद पाएंगे. इस फोन के 6 जीबी रैम और 128 जीबी वेरिएट की कीमत 16699 रुपए और 8 जीबी रैम/128 जीबी वेरिएंट की कीमत 17999 रुपए है. सेल की बात करें तो फोन की बिक्री 24 सितंबर दोपहर 12 बजे से फ्लिपकार्ट पर शुरू हो जाएगी.

मुकाबले की बात करें तो इस रेंज में ये फोन OPPO K14x 5G, realme P4 Lite 5G और POCO C85 5G जैसे स्मार्टफोन्स को टक्कर देगा.

Ai Plus Nova 2 Power 5G Specifications

120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट और 450 निट्स तक पीक ब्राइटनेस सपोर्ट के साथ इस हैंडसेट में 6.75 इंच एचडी प्लस आईपीएस एलसीडी स्क्रीन दी गई है. स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7100 ऑक्टा कोर प्रोसेसर के साथ ग्राफिक्स के लिए माली जी610 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है.

फोन में 6 जीबी/8 जीबी रैम है और माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को 1 टीबी तक बढ़ा सकते हैं. एंड्रॉयड 16 पर काम करने वाला ये फोन 48 मेगापिक्सल रियर Sony IMX582 सेंसर, साथ में 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड कैमरा के साथ आता है. ये फोन 30fps पर 2K तक वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकता है.

कनेक्टिविटी के लिए 3.5 मिलीमीटर ऑडियो जैक मिलेगा. 222 ग्राम वजन वाले इस हैंडसेट में 5जी, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ वर्जन 5.4, जीपीएस, ग्लोनास और टाइप सी पोर्ट दिया गया है. 33 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 7000 एमएएच की दमदार बैटरी फोन में जान फूंकने के लिए दी गई है.

ये भी पढ़ें- ब्लॉकबस्टर डील्स और प्राइस क्रैश, 8 अक्टूबर से शुरू होगी Amazon Great Indian Festival 2026 सेल