Robert Kiyosaki की बड़ी वार्निंग! शेयर बाजार में आने वाला है क्रैश? क्यों बजाई खतरे की घंटी
रिच डैड पुअर डैड के लेखक रॉबर्ट कियोसाकी ने वित्तीय बाजारों के लिए एक बड़ी चेतावनी जारी की है, जिसमें उन्होंने दावा किया है कि “इतिहास का सबसे बड़ा क्रैश शुरू हो चुका है”. उन्होंने 15 सितंबर को सोशल मीडिया एक्स पर यह बात कही. कियोसाकी के मुताबिक, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) का बढ़ता उन्माद, वैश्विक कर्ज का अत्यधिक स्तर, मध्य पूर्व में बढ़ता भू-राजनीतिक तनाव और बेबी बूमर पीढ़ी की बड़े पैमाने पर रिटायरमेंट जैसे कारक इस संभावित संकट के प्रमुख कारण हैं.
कियोसाकी का तर्क है कि AI से जुड़ी कंपनियों के मूल्यांकन पर दबाव पड़ने और बड़े पैमाने पर रिटायरमेंट सेविंग्स निकालने से बाजार पर गहरा असर पड़ सकता है. वह 40 साल से अधिक उम्र के लोगों को विशेष रूप से सतर्क रहने की सलाह देते हैं, जिनकी रिटायरमेंट सेविंग्स बाजार से जुड़ी हैं. इस संभावित संकट से निपटने के लिए कियोसाकी स्वयं को व्यवसायों, आय-अर्जक रियल एस्टेट, सोना, चांदी और बिटकॉइन में निवेशित बताते हैं, क्योंकि उनका मानना है कि ये फिएट करेंसी की क्रय शक्ति में गिरावट के खिलाफ सुरक्षा प्रदान करते हैं.
More Videos
Vijay Kedia का मल्टीबैगर फार्मूला! ऐसे चुनते हैं बड़े रिटर्न वाले शेयर, 1 स्टॉक ने दिया 100 गुना तक रिटर्न
RIL, Groww या Tata Invest, मार्केट के उतार-चढ़ाव में कहां बनेगा पैसा?
क्या AI सेक्टर से जुड़े ये शेयर्स लगाएंगे छलांग? इन स्टॉक्स पर रखें पैनी नजर
