मिसाइल और केमिकल अटैक भी बेअसर, चीन के राष्ट्रपति Xi Jinping की कार में हैं बुलेटप्रूफ पहिए!
BRICS समिट के लिए चीन के राष्ट्रपति Xi Jinping भारत पहुंच गए है, उनकी गाड़ी काले कपड़े से ढकी हुई नजर आई. प्रेसिडेंशियल गाड़ियों के काफिले में Xi Jinping की Hongqi N701 ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा. इस गाड़ी में कौन-कौन सी खासियतें मिलती हैं, आइए जानते हैं.

PM Narendra Modi के इनविटेशन पर चीन के राष्ट्रपति Xi Jinping नई दिल्ली में आयोजित BRICS समिट के लिए दिल्ली पहुंच गए हैं. वैसे तो यह विजिट अपने आप में काफी डिप्लोमैटिक है, लेकिन एक और डिटेल जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा है, वह है वो गाड़ी जिसमें Xi Jinping सफर कर सकते हैं. इस गाड़ी का नाम Hongqi N701, जो चीन के टॉप लीडरशिप के लिए खास तौर पर बनाई गई एक बहुत प्रोटेक्टेड लिमोजीन है.
इस कार की चीन में वही सिंबॉलिक वैल्यू है जो कभी भारत में हिंदुस्तान मोटर्स एम्बेसडर की थी. N701 कोई रेगुलर शोरूम मॉडल नहीं है, यह Hongqi की एक खास सरकारी लिमोजीन है, जो एक लग्जरी ब्रैंड है जिसका नाम रेड बैनर (झंडा) है और यह पहले भी Xi Jinping के साथ मिस्र, यूनाइटेड स्टेट्स, रूस और हांगकांग जैसे विदेशी दौरों पर जा चुकी है. रिपोर्ट्स बताती हैं कि आने वाले दशक में इसकी सिर्फ लगभग 50 यूनिट्स ही बनाई जा सकती हैं, जो सिर्फ ऑफिशियल सरकारी कामों के लिए रिजर्व रहेंगी.
क्या है Hongqi N701 की खासियतें?
Xi Jinping की गाड़ी की क्या खासियतें हैं, ये जानना भी जरूरी है. Hongqi ने गाड़ी के पूरे टेक्निकल स्पेसिफिकेशन्स नहीं बताए हैं, जो किसी भी हेड-ऑफ-स्टेट गाड़ी के लिए स्टैंडर्ड प्रैक्टिस है, लेकिन माना जा रहा है कि कार की लंबाई लगभग 5.5 मीटर है. इसका डिजाइन कुछ हद तक Hongqi की L5 लिमोजीन जैसा है, वही मॉडल जिसका इस्तेमाल PM मोदी के 2025 के चीन दौरे के दौरान किया गया था.
N701 में कथित तौर पर 21 इंच के बुलेटप्रूफ पहिए, बुलेटप्रूफ ग्लास और मजबूत बाहरी आर्मर प्लेटिंग लगी है. कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया है कि यह छोटे एक्सप्लोसिव डिवाइस को झेल सकती है और इसमें केमिकल हमलों से बचाने के लिए एयर-कम्प्रेशन सिस्टम भी है.
इंजन डिटेल्स
इसमें 6.0 लीटर V12 इंजन है जो लगभग 408 hp की पावर जेनरेट करता है. 1958 में शुरू हुई Hongqi लंबे समय से रोजाना के कंज्यूमर इस्तेमाल के बजाय चीनी सरकारी से जुड़ी रही है, हालांकि तब से ब्रैंड ने सेडान, SUV और EV में भी विस्तार किया है. लेकिन, N701 की तुलना द बीस्ट से की गई है, जो US प्रेसिडेंट को ले जाने वाली आर्मर्ड लिमोज़ीन है और कहा जाता है कि यह भी वैसी ही सुरक्षा देती है.
ये भी पढ़ें- CNG गाड़ी चलाने वाले ध्यान दें, कार में साथ रखें ये सर्टिफिकेट, वरना नहीं मिलेगी गैस