TV9 NETWORK
User
Sign In

By signing in or creating an account, you agree with Associated Broadcasting Company's Terms & Conditions and Privacy Policy.

Stocks to Watch: शेयर बाजार में आज इन कंपनियों पर रहेगी नजर, कहीं मुनाफे में उछाल तो कहीं घाटा हुआ कम

शुक्रवार को शेयर बाजार में Manappuram Finance, TD Power Systems, NMDC Steel, Ola Electric और Hitachi Energy India समेत कई शेयरों पर नजर रहेगी. कंपनियों ने दूसरी तिमाही के नतीजे जारी किए हैं. वहीं, Meesho में SoftBank की इकाई की संभावित ब्लॉक डील और WeWork India के विस्तार की खबरें भी चर्चा में हैं. इसके अलावा आज और कल कई कंपनियां अपने नतीजे जारी करेंगी.

आज इन शेयरों पर रखें नजर. Image Credit: Canva/ Money9

Highlights

  • Manappuram Finance का मुनाफा 222.7% बढ़कर 701 करोड़ रुपये हुआ.
  • Meesho में SoftBank की इकाई 1% हिस्सेदारी बेच सकती है.
  • Ola Electric का घाटा घटा, लेकिन रेवेन्यू में 39% की गिरावट आई.

शुक्रवार, 13 नवंबर को शेयर बाजार में Manappuram Finance, EIH, TD Power Systems, NMDC Steel, Dilip Buildcon, Ola Electric और Hitachi Energy India के शेयर फोकस में रहेंगे. इन कंपनियों ने दूसरी तिमाही के नतीजे जारी किए हैं. इनमें Manappuram Finance और TD Power Systems के मुनाफे में दोगुने से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई है, जबकि NMDC Steel घाटे से मुनाफे में लौट आई है. दूसरी ओर, Ola Electric का घाटा कम हुआ है, लेकिन रेवेन्यू में गिरावट दर्ज की गई है. इसके अलावा Meesho में संभावित ब्लॉक डील और WeWork India के विस्तार की खबरों पर भी निवेशकों की नजर रहेगी.

मुनाफा दोगुने से ज्यादा

Manappuram Finance का दूसरी तिमाही में कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 222.7 फीसदी बढ़कर 701 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले साल 217.3 करोड़ रुपये था. रेवेन्यू भी 44.7 फीसदी बढ़कर 1958.7 करोड़ रुपये रहा.

TD Power Systems का मुनाफा 105.6 फीसदी उछलकर 123.75 करोड़ रुपये पर पहुंच गया. पिछले साल यह 60.2 करोड़ रुपये था. रेवेन्यू भी 85.94 फीसदी बढ़कर 841.3 करोड़ रुपये रहा.

EIH का मुनाफा 19.9 फीसदी बढ़कर 136.4 करोड़ रुपये हो गया. रेवेन्यू में 16.1 फीसदी की बढ़ोतरी हुई और यह 694.2 करोड़ रुपये रहा.

Ola Electric का घाटा घटा

NMDC Steel ने दूसरी तिमाही में 61 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया, जबकि पिछले साल इसी अवधि में 114.8 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था. रेवेन्यू 11.04 फीसदी बढ़कर 3,764.4 करोड़ रुपये रहा.

Ola Electric Mobility का घाटा घटकर 362 करोड़ रुपये रह गया, जो पिछले साल 418 करोड़ रुपये था. हालांकि, रेवेन्यू 39 फीसदी गिरकर 421 करोड़ रुपये रहा.

Dilip Buildcon का मुनाफा 52.7 फीसदी गिरकर 101.3 करोड़ रुपये रह गया. हालांकि, रेवेन्यू 16.8 फीसदी बढ़कर 2250.4 करोड़ रुपये रहा.

Hitachi Energy India का मुनाफा 20.5 फीसदी बढ़कर 318.5 करोड़ रुपये और रेवेन्यू 63.5 फीसदी बढ़कर 2996.5 करोड़ रुपये हो गया.

ये भी पढ़ें- युद्ध के झटके से उबरा शेयर मार्केट, सेंसेक्स में 11 हजार अंकों की छलांग; क्या आगे भी जारी रहेगी तेजी?

इस शेयरों में बल्क डील की खबर

Control Print में प्रमोटर बसंत काबरा और शिवा बसंत काबरा ने कुल 2.21 लाख शेयर खरीदे. वहीं, India Max Investment Fund ने कंपनी में अपनी 2.5 लाख शेयरों की पूरी हिस्सेदारी बेच दी.

Green Asia Impex में Genz Investment Advisors और Aikyata Advisory ने मिलकर 1.85 फीसदी हिस्सेदारी खरीदी. दूसरी ओर, Technocraft Ventures में Venus Stellar Fund ने 3.55 लाख शेयर बेचे.

आज और कल किन कंपनियों के नतीजे?

13 नवंबर को Tata Motors Passenger Vehicles, Eicher Motors, Grasim Industries, ABB India, Inox Wind, Natco Pharma, Senco Gold, TVS Supply Chain Solutions और Zetwerk Manufacturing Businesses समेत कई कंपनियां तिमाही नतीजे जारी करेंगी.

वहीं, 14 नवंबर को Ashok Leyland, Hero Motors, Brainbees Solutions, Patanjali Foods, Genus Power Infrastructures और Easy Trip Planners के नतीजे आएंगे.

डिस्क्लेमर: Money9live कभी भी किसी शेयर, आईपीओ और म्यूचुअल फंड में निवेश की सलाह नहीं देता है. ये खबर केवल आपकी जानकारी के लिए है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.