Mother Dairy Milk Price: 19 महीने में तीसरी बार बढ़े दाम, आखिर क्यों कमाई से ज्यादा बढ़ रहा खर्च?

दूध की बढ़ती कीमतें आम लोगों के घरेलू बजट पर दबाव बढ़ा रही हैं. मदर डेयरी ने एक बार फिर दूध के दाम बढ़ाने का फैसला किया है. 12 नवंबर 2026 से दूध की नई कीमतें लागू होंगी. कंपनी ने फुल क्रीम दूध के दाम 4 रुपये प्रति लीटर बढ़ाकर 72 रुपये से 76 रुपये कर दिए हैं. इसके अलावा टोंड, डबल टोंड और गाय के दूध की कीमतों में भी बढ़ोतरी हुई है. खास बात यह है कि पिछले 19 महीनों में यह तीसरी बार है, जब मदर डेयरी ने दूध के दाम बढ़ाए हैं. ऐसे में सवाल है कि आखिर दूध की खरीद लागत क्यों बढ़ रही है?

Short Videos