Hero Splendor Plus हुई महंगी, कंपनी ने बढ़ाए ₹3,086 तक दाम, देखें सभी वेरिएंट की नई कीमत
Hero MotoCorp ने Splendor Plus के सभी प्रमुख वेरिएंट की कीमतों में बढ़ोतरी की है. स्पेशल एडिशन सबसे ज्यादा 3,086 रुपये महंगा हुआ है. वहीं, बेस ड्रम और i3S वेरिएंट के दाम 1,135 रुपये बढ़े हैं. Flex मॉडल की कीमत भी 1,332 रुपये बढ़ाई गई है. कंपनी ने स्पेशल एडिशन में तीन नए कलर भी शामिल किए हैं.

अगर आप Hero Splendor Plus खरीदने की तैयारी कर रहे हैं तो अब आपको पहले से ज्यादा पैसे खर्च करने होंगे. हीरो मोटोकॉर्प ने अपनी सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक Splendor Plus के अलग-अलग वेरिएंट की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है. सबसे ज्यादा 3,086 रुपये की बढ़ोतरी स्पेशल एडिशन में हुई है. वहीं, Flex मॉडल भी 1,332 रुपये महंगा हो गया है. कीमतों में बदलाव के साथ कंपनी ने कुछ नए कलर ऑप्शन भी पेश किए हैं.
Splendor Plus के किस वेरिएंट की कितनी बढ़ी कीमत?
हीरो मोटोकॉर्प ने Splendor Plus की कीमतों में अलग-अलग वेरिएंट के हिसाब से बदलाव किया है. बेस ड्रम वेरिएंट और i3S मॉडल 1,135 रुपये महंगे हुए हैं. वहीं, स्पेशल एडिशन की कीमत में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी की गई है.
नई कीमतों की पूरी लिस्ट देखिए।
| वेरिएंट | पुरानी कीमत | नई कीमत | बढ़ोतरी |
|---|---|---|---|
| Splendor Plus Drum | ₹77,777 | ₹78,912 | ₹1,135 |
| Splendor Plus i3S | ₹78,910 | ₹80,045 | ₹1,135 |
| Special Editions | ₹78,580 | ₹81,666 | ₹3,086 |
| 125 Million Edition | ₹80,531 | ₹81,666 | ₹1,135 |
| Splendor Plus Flex | ₹82,710 | ₹84,042 | ₹1,332 |
सभी कीमतें दिल्ली की एक्स-शोरूम कीमतें हैं.
स्पेशल एडिशन में मिले तीन नए कलर
कीमतों में बढ़ोतरी के साथ कंपनी ने Splendor Plus के स्पेशल एडिशन को नया नाम भी दिया है. पहले इसे ब्लैक एंड एक्सेंट के नाम से बेचा जाता था. अब इसे स्पेशल एडिशन कहा जाएगा.
इस वेरिएंट में तीन नए कलर ऑप्शन शामिल किए गए हैं.
- मैट ग्रे
- मैट वर्नियर ग्रे
- कैंडी ब्लेजिंग रेड
हालांकि, कंपनी ने बाइक के इंजन या मैकेनिकल फीचर्स में कोई बदलाव नहीं किया है.
XTEC और XTEC 2.0 की नई कीमत
Splendor Plus XTEC ड्रम ब्रेक वेरिएंट की कीमत अब 82,418 रुपये है. वहीं, फ्रंट डिस्क ब्रेक वाले XTEC वेरिएंट के लिए 85,461 रुपये खर्च करने होंगे.
इसमें एनालॉग-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है. साथ ही ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के जरिए कॉल और SMS अलर्ट की सुविधा भी दी गई है. इसमें रियल टाइम माइलेज देखने का फीचर भी मिलता है.
वहीं, Splendor Plus XTEC 2.0 की कीमत 84,549 रुपये है. इसमें हैलोजन हेडलैंप की जगह LED हेडलैंप दिया गया है. इसके इंडिकेटर्स में हैजर्ड लाइट का फीचर भी मिलता है. खास बात है कि XTEC 2.0 में फ्रंट डिस्क ब्रेक का विकल्प नहीं मिलता.
Flex मॉडल भी हुआ महंगा
इथेनॉल से चलने वाला Splendor Plus Flex मॉडल भी महंगा हो गया है. इसकी कीमत 82,710 रुपये से बढ़ाकर 84,042 रुपये कर दी गई है. यानी ग्राहकों को अब 1,332 रुपये ज्यादा चुकाने होंगे.
यह बाइक E20 से लेकर E85 तक के इथेनॉल मिश्रण वाले फ्यूल पर चल सकती है. E85 फ्यूल पर यह 8.6hp की पावर और 8.3Nm का टॉर्क जनरेट करती है. वहीं, E20 पर इसकी पावर 8.02hp और टॉर्क 8.05Nm है.
Honda Shine 100 और Bajaj Platina से मुकाबला
कीमत बढ़ने के बावजूद Splendor Plus 100cc कम्यूटर सेगमेंट में अपनी मजबूत जगह बनाए हुए है. इस सेगमेंट में इसका मुकाबला Honda Shine 100, Bajaj Platina और Hero HF Deluxe जैसी बाइक्स से होता है.
Honda Shine 100 की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 65,642 रुपये, Bajaj Platina की 70,511 रुपये और Hero HF Deluxe की शुरुआती कीमत 59,477 रुपये है.
यह भी पढ़ें- Kia का बड़ा फैसला, Seltos, Carens Clavis और Sonet के कई वेरिएंट्स हुए बंद!