फेस्टिव ऑफर: 1,70,900 रुपए तक का फायदा, Honda की इन 3 गाड़ियों पर सबसे ज्यादा छूट!

Car Discount October Offers: इस फेस्टिव सीजन होंडा कंपनी की तीन गाड़ियों पर भारी छूट मिल रही है, इनमें Honda City, Honda Amaze और अमेज का सेकंड जेनरेशन मॉडल शामिल है. किस मॉडल पर कितने का फायदा मिल रहा है, चलिए जानते हैं.

होंडा कार डिस्काउंट Image Credit: होंडा

इस फेस्टिव सीजन नई कार खरीदने का प्लान है तो ऑटो कंपनियों द्वारा दिए जा रहे ऑफर्स का फायदा उठाकर आप हजारों-लाखों की बचत कर सकते हैं. Honda कंपनी की गाड़ियों पर अक्टूबर 2026 में 1 लाख 70 हजार 900 रुपए तक का बंपर डिस्काउंट दिया जा रहा है. कंपनी नई होंडा सिटी पर सबसे ज्यादा छूट दे रही है, Honda City के अलावा नई Amaze और Amaze 2nd Gen मॉडल पर भी हजारों के बेनिफिट्स मिल रहे हैं.

Honda City पर कितने का फायदा?

होंडा कार इंडिया की ऑफिशियल साइट पर जानकारी के मुताबिक, इस सेडान पर 1,70,900 रुपए तक का फायदा मिलेगा. इस गाड़ी की कीमत 11 लाख 99 हजार 900 रुपए (एक्स शोरूम) से शुरू होती है.

New Amaze पर कितने पैसे बचेंगे?

होंडा की इस गाड़ी पर 66 हजार 800 रुपए तक के फायदे दिए जा रहे हैं. कंपनी की आधिकारिक साइट पर जानकारी के मुताबिक, इस सेडान की कीमत 7 लाख 65 हजार 400 रुपए (एक्स शोरूम) से शुरू होती है.

Amaze 2nd Gen पर कितने की छूट?

अमेज का ये मॉडल इस फेस्टिव सीजन आपको 57600 रुपए तक के फायदों के साथ मिलेगा. कंपनी की साइट पर दी गई जानकारी के अनुसार, इस गाड़ी की कीमत 6 लाख 97 हजार 700 रुपए (एक्स शोरूम) से शुरू होती है.

(फोटो- होंडा कार इंडिया)

ध्यान दें: ऊपर बताई गाड़ियों पर डिस्काउंट का फायदा 31 अक्टूबर 2026 और स्ट़ॉक रहने तक ही मिलेगा.कंपनी के पोर्टफोलियो में मौजूद सेडान गाड़ियों पर तो छूट है लेकिन Honda Elevate और ZR V मॉडल्स पर इस फेस्टिव सीजन आपको ऑफर का फायदा नहीं मिलेगा. ऑफर वेरिएंट, ग्रेड और लोकेशन के हिसाब से है. अधिक जानकारी के लिए नजदीकी डीलर से संपर्क करें. सभी मॉडल्स पर चुनिंदा कॉर्पोरेट डिस्काउंट का फायदा अलग से मिल रहा है.

ये भी पढ़ें- Nissan Gravite से Toyota Rumion तक, ये हैं 5 सबसे सस्ती 7 सीटर गाड़ियां