Jio Platforms IPO: कंपनी में किसकी कितनी हिस्सेदारी, Reliance के अलावा Meta-Google भी बड़े हिस्सेदार

Jio Platforms IPO को लेकर निवेशकों की दिलचस्पी बढ़ रही है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि Jio Platforms का मालिकाना हक सिर्फ Reliance Industries के पास नहीं है? कंपनी के DRHP के मुताबिक, Reliance Industries की 66.43 फीसदी हिस्सेदारी है, जबकि Meta की 9.98 फीसदी और Google की 7.73 फीसदी हिस्सेदारी है।

- Jio Platforms में Reliance Industries की 66.43 फीसदी हिस्सेदारी है. Image Credit: money9live

Highlights

  • Jio Platforms में Reliance Industries की 66.43 फीसदी हिस्सेदारी है.
  • Meta के पास 9.98 फीसदी और Google के पास 7.73 फीसदी हिस्सेदारी है.
  • DRHP के मुताबिक, Jio Platforms में कुल 105 शेयरहोल्डर्स हैं.

Jio Platforms का नाम सामने आते ही सबसे पहले मुकेश अंबानी की Reliance Industries का ख्याल आता है. लेकिन क्या आपको पता है कि Jio Platforms में सिर्फ Reliance की ही हिस्सेदारी नहीं है? सोशल मीडिया कंपनी Meta, टेक दिग्गज Google और सऊदी अरब के सरकारी निवेश फंड समेत कई बड़े निवेशक भी इस कंपनी के शेयरहोल्डर हैं. कंपनी के ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP) के मुताबिक, Jio Platforms में कुल 105 शेयरहोल्डर हैं. इनमें Reliance Industries सबसे बड़ी हिस्सेदार है, लेकिन कंपनी की पूरी हिस्सेदारी उसके पास नहीं है.

Reliance की कितनी हिस्सेदारी?

Jio Platforms की शेयरहोल्डिंग में Reliance Industries सबसे आगे है. DRHP के मुताबिक, कंपनी की शेयर कैपिटल में Reliance Industries की हिस्सेदारी 66.43 फीसदी है. यानी कंपनी में सबसे बड़ा मालिकाना हक Reliance के पास है, लेकिन बाकी हिस्सेदारी दूसरे निवेशकों के पास है.

Jio Platforms के प्रस्तावित IPO को भी इसी नजरिए से समझना जरूरी है. कंपनी की योजना करीब 37,700 करोड़ रुपये का IPO लाने की है. इसमें 27 करोड़ नए इक्विटी शेयर जारी किए जाने की बात कही गई है, जो IPO के बाद कंपनी की कुल इक्विटी का करीब 2.9 फीसदी होंगे. प्रस्तावित इश्यू में ऑफर फॉर सेल यानी OFS शामिल नहीं होने की जानकारी दी गई है. इसका मतलब है कि मौजूदा शेयरहोल्डर इस इश्यू के जरिए अपने शेयर बेचकर बाहर नहीं निकल रहे हैं.

Meta के पास कितनी हिस्सेदारी?

Jio Platforms के बड़े निवेशकों में Meta का नाम भी शामिल है. DRHP के मुताबिक, Meta से जुड़ी Jaadhu Holdings LLC के पास कंपनी की 9.98 फीसदी हिस्सेदारी है. Meta फेसबुक और इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की पैरेंट कंपनी है.

Google के पास कितने शेयर?

टेक्नोलॉजी कंपनी Google भी Jio Platforms की बड़ी शेयरहोल्डर है. DRHP के मुताबिक, Google International LLC के पास कंपनी की 7.73 फीसदी हिस्सेदारी है.

इस तरह Reliance के अलावा Meta और Google की हिस्सेदारी भी कंपनी के शेयरहोल्डिंग ढांचे में अहम है. इन दोनों कंपनियों के पास मिलाकर Jio Platforms की 17.71 फीसदी हिस्सेदारी है.

ये भी पढ़ें- अक्टूबर में IPO की कतार! Jio Platforms समेत 12 कंपनियां जुटाएंगी पैसा; जानें कौन-सा इश्यू कब खुलेगा

7 दूसरे बड़े निवेशक कौन हैं?

Reliance, Meta और Google के अलावा कई अंतरराष्ट्रीय निवेशकों के पास भी Jio Platforms के शेयर हैं. DRHP के मुताबिक, कंपनी में कम से कम 1 फीसदी हिस्सेदारी रखने वाले 10 प्रमुख शेयरहोल्डर्स की लिस्ट में ये नाम भी शामिल हैं.

निवेशकJio Platforms में हिस्सेदारी
Public Investment Fund, सऊदी अरब2.31%
Omicron Asia Holdings II, KKR से जुड़ी इकाई2.31%
VEPF VII AIV I, Vista Equity Partners से जुड़ी इकाई2.31%
SLP Redwood Holdings, Silver Lake से जुड़ी इकाई1.88%
MIC Redwood 1 RSC, Mubadala से जुड़ी इकाई1.85%
General Atlantic Singapore JP1.34%
Platinum Jasmine A 2018 Trust, ADIA से जुड़ी इकाई1.16%

डिस्क्लेमर: Money9live कभी भी किसी शेयर, आईपीओ और म्यूचुअल फंड में निवेश की सलाह नहीं देता है. ये खबर केवल आपकी जानकारी के लिए है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.