आ गई Honda की नई क्रूजर बाइक, Royal Enfield को टक्कर देगी Rebel 300! कीमत 2.2 लाख से शुरू
Honda Rebel 300: होंडा की इस क्रूजर बाइक को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया गया है, 2.22 लाख की शुरुआती कीमत में उतारी गई ये बाइक 286 सीसी इंजन के साथ आपको मिलेगी. इस बाइक की बुकिंग शुरू हो चुकी है और इसकी टक्कर Royal Enfield Meteor 350 से होगी.

होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया ने Rebel 300 क्रूजर बाइक को भारतीय बाजार में ग्राहकों के लिए लॉन्च कर दिया है. इस बाइक को होंडा के रेडविंग और बिगविंग डीलरशिप नेटवर्क के जरिए बेचा जाएगा. इस बाइक के साथ भारत में होंडा का प्रीमियम मोटरसाइकिल पोर्टफोलियो बढ़ गया है. होंडा रेबेल 300 की बुकिंग कंपनी की वेबसाइट और ऑथराइज़्ड रेडविंग और बिगविंग डीलरशिप पर शुरू हो गई है, आप 5000 रुपए देकर बाइक की बुकिंग करवा सकते हैं. इस बाइक की डिलीवरी मिड अक्टूबर 2026 से शुरू होने वाली है. इस मॉडल के लॉन्च से कंपनी भारत में प्रीमियम मोटरसाइकिल सेगमेंट में अपनी मौजूदगी को मज़बूत करना चाहती है.
Honda Rebel 300 Price in India
इस होंडा बाइक का मुकाबला Royal Enfield की 350 सीसी वाली क्रूजर बाइक Meteor 350 और Goan Classic 350 से होगा. इस बाइक के स्टैंडर्ड वेरिएंट की कीमत 2.22 लाख (एक्स-शोरूम) और ई क्लच वर्जन की कीमत 2.62 लाख (एक्स शोरूम) है. ये बाइक Meteor 350 से मुकाबला करेगी जिसकी कीमत 1.99 लाख (एक्स-शोरूम) से 2.24 लाख तक (एक्स-शोरूम)है.
इसके अलावा इसकी टक्कर Goan Classic 350 से भी होगी जिसकी कीमत 2.20 लाख (एक्स-शोरूम) से 2.28 लाख (एक्स-शोरूम) के बीच है. होंडा की इस बाइक का मकसद बॉबर-इंस्पायर्ड स्टाइलिंग, लिक्विड-कूल्ड इंजन और ऑप्शनल E-क्लच टेक्नोलॉजी के साथ सबसे अलग दिखना है.
Honda Rebel 300 Features
होंडा रेबेल 300 क्रूजर मोटरसाइकिल लो-स्लंग बॉबर-इंस्पायर्ड डिजाइन, ब्लैक-आउट स्टाइलिंग और आरामदायक एर्गोनॉमिक्स की वजह से उन राइडर्स के लिए है जो अपनी पहचान पर जोर देते हुए आरामदायक राइडिंग एक्सपीरियंस चाहते हैं. इसमें 286 सीसी का लिक्विड-कूल्ड सिंगल-सिलेंडर इंजन है और यह स्टैंडर्ड और ई-क्लच दोनों वेरिएंट में मिलेगी.
फीचर्स की बात करें तो, इस क्रूजर बाइक में LED प्रोजेक्टर हेडलैंप, होंडा रोडसिंक कनेक्टिविटी वाला TFT इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन के साथ-साथ दोनों सिरों पर डिस्क ब्रेक हैं जो डुअल-चैनल ABS से सपोर्टेड हैं. भारत में बनी, Rebel 300 होंडा के प्रीमियम मोटरसाइकिल पोर्टफोलियो को बढ़ाती है.
ये भी पढ़ें- Tata की इन 2 गाड़ियों के पीछे ‘दीवाने’ हुए लोग, 24 हफ्ते तक पहुंचा वेटिंग पीरियड