Tata की इन 2 गाड़ियों के पीछे ‘दीवाने’ हुए लोग, 24 हफ्ते तक पहुंचा वेटिंग पीरियड
टाटा मोटर्स की गाड़ियों पर अगस्त में वेटिंग पीरियड कितना है, आज हम आपको इस बात की जानकारी देंगे. ICE/CNG मॉडल की डिलीवरी कम समय में तो वहीं टियागो EV और पंच EV जैसे मॉडल्स के लिए 24 हफ्तों तक का लंबा इंतजार करना पड़ रहा है.
Highlights
- टाटा ईवी पर 24 हफ्ते तक वेटिंग.
- टियागो और पंच पर लंबा इंतजार.
- टिगोर और अल्ट्रोज़ पर कम इंतजार.
टाटा मोटर्स की लोहालाट मजबूती ग्राहकों को खूब पसंद आती है क्योंकि जब भी सेफ्टी की बात आती है तो लोग टाटा की गाड़ियों पर भरोसा करते हैं. अगस्त 2026 में कंपनी के पैसेंजर व्हीकल पोर्टफोलियो में कई मॉडल 1 से 2 हफ्ते तो वहीं कुछ इलेक्ट्रिक मॉडल्स पर 24 हफ्ते तक का लंबा वेटिंग पीरियड है.
इन मॉडल्स पर सबसे कम वेटिंग पीरियड
अगस्त 2026 में, Tigor और Altroz पर वेटिंग पीरियड काफी कम है, सभी पावरट्रेन (इंजन) में 1 से 2 हफ्ते का वेटिंग पीरियड है. Curvv EV भी इसी कैटेगरी में आती है, Curvv Diesel वेरिएंट के लिए 2 से 3 हफ्ते तक का थोड़ा ज्यादा इंतजार करना पड़ेगा.
12 हफ्ते तक का वेटिंग पीरियड
एनडीटीवी ऑटो के मुताबिक, Nexon डीजल और Nexon EV में 3 से 4 हफ्ते तक के वेटिंग पीरियड के साथ मिल रही है. Tiago पेट्रोल और CNG स्मार्ट वेरिएंट्स पर 10 से 12 हफ्ते तक का वेटिंग पीरियड है, जबकि दूसरे वेरिएंट्स 4 से 6 हफ्ते में मिल जाएंगे. इसी तरह, पंच पेट्रोल और CNG वेरिएंट्स के लिए 10 से 12 हफ्ते जबकि दूसरे वेरिएंट्स के लिए 6 से 7 हफ्ते तक का इंतजार करना होगा. सिएरा ICE पेट्रोल NA स्मार्ट वेरिएंट की डिलीवरी टाइमलाइन 6 से 8 हफ्ते तक की है जबकि बाकी दूसरे पेट्रोल और डीजल वेरिएंट्स 2 से 6 हफ्ते तक के वेटिंग पीरियड के साथ मिल रहे हैं.ए
SUV पर कितना है वेटिंग पीरियड?
टाटा की SUV रेंज में पेट्रोल, डीजल और इलेक्ट्रिक ऑप्शन में अलग-अलग डिलीवरी टाइमलाइन हैं. हैरियर पेट्रोल और सफारी पेट्रोल के लिए 10 से 12 हफ्ते का वेटिंग पीरियड है, जबकि इनके डीजल मॉडल्स 2 से 3 हफ्ते में आपको मिल जाएंगे. हैरियर EV की पूरी रेंज 2 से 3 हफ्ते में आपको मिल जाएगी.
EVs पर 24 हफ्ते तक का समय
टियागो ईवी स्मार्ट 19 और प्योर प्लस 19 वेरिएंट्स पर 18 से 24 हफ्ते तक का, जबकि दूसरे वेरिएंट्स पर 4 से 6 हफ्ते तक का वेटिंग पीरियड है. पंच ईवी स्मार्ट 30 के लिए भी 18 से 24 हफ्ते का इंतजार है, स्मार्ट 40 के लिए 10 से 12 हफ्ते और दूसरे वेरिएंट्स के लिए 8 से 10 हफ्ते तक का वेटिंग पीरियड है.
ये भी पढ़ें- मार्केट में 6 नई गाड़ियां उतारेगी Tata, 2026-27 में आएंगे ये नए मॉडल्स!
Latest Stories
मार्केट में 6 नई गाड़ियां उतारेगी Tata, 2026-27 में आएंगे ये नए मॉडल्स!
मोनोशॉक सस्पेंशन-TFT डिस्प्ले और कीमत 92,990 रुपए से शुरू, लॉन्च हुई नई Bajaj Pulsar
भारत को टॉप 15 में लाएगा BMW! 2030 तक 30 हजार गाड़ियों को बेचने का है मास्टरप्लान
