मोनोशॉक सस्पेंशन-TFT डिस्प्ले और कीमत 92,990 रुपए से शुरू, लॉन्च हुई नई Bajaj Pulsar

2026 Bajaj Pulsar 125 और 2026 Pulsar 150 को ग्राहकों के लिए लॉन्च कर दिया गया है. इन दोनों ही बाइक्स में क्या कुछ बदला है और इन्हें किस कीमत में उतारा गया है? चलिए आपको इस बात की विस्तार से जानकारी देते हैं.

बजाज बाइक Image Credit: टीवी9 हिंदी

Highlights

  • अपडेटेड पल्सर 125 हुई लॉन्च.
  • बाइक में मिलेंगे कई एडवांस्ड फीचर्स.
  • नई पल्सर 150 भी हुई लॉन्च.

Bajaj Auto ने पल्सर लाइन-अप को अपडेट किया है, Pulsar 125 अपडेट हो गई है. एंट्री-लेवल पल्सर में नया डिजाइन, नई टेक्नोलॉजी और फीचर अपग्रेड हुए हैं. बजाज ऑटो ने अपडेटेड पल्सर 150 को भी पेश किया है, जो पल्सर 125 के साथ नए इंजन, रिवाइज्ड चेसिस और बढ़ी हुई फीचर लिस्ट के साथ उतारी गई है.

2026 Bajaj Pulsar 125 Price in India

ये बाइक कई ऑप्शन्स में उपलब्ध है, बेस वेरिएंट की कीमत 92990 रुपए (एक्स शोरूम) है. STD सिंगल सीट वेरिएंट की कीमत 99291 रुपए (एक्स शोरूम), STD स्प्लिट सीट वेरिएंट 1,00,288 रुपए (एक्स शोरूम) और नया प्रीमियम स्प्लिट सीट वेरिएंट 1,04,318 रुपए (एक्स शोरूम) का है. वेरिएंट के आधार पर, कीमतों में लगभग 2500 रुपए से 6000 रुपए तक की बढ़ोतरी हुई है. इस बाइक की 125cc कम्यूटर-स्पोर्ट सेगमेंट में मौजूद TVS रेडर 125, हीरो ग्लैमर एक्सटेक और होंडा शाइन 125 जैसे कॉम्पिटिटर को टक्कर देती रहेगी.

बजाज पल्सर 125 की इंजन डिटेल्स

अपडेटेड पल्सर 125 में नया 125 सीसी का एयर कूल्ड सिंगल सिलेंडर इंजन दिया गया है जो 8500 rpm पर 12.1PS पावर और 6500 rpm पर 11.4 Nm टॉर्क जेनरेट करता है. पुरानी मोटरसाइकिल की तुलना में, पावर 0.3 PS ज्यादा है जबकि टॉर्क 0.6 Nm बढ़ा है, जिससे यह अब तक की सबसे पावरफुल पल्सर 125 बन गई है. बजाज ने ज़्यादा प्रीमियम लुक के लिए इंजन कवर को ग्लॉस-ब्लैक फिनिश के साथ फिर से डिज़ाइन किया है, जबकि नए मोटर से स्मूद परफॉर्मेंस और बेहतर एफिशिएंसी मिलने की उम्मीद है.

फीचर्स

अपडेटेड पल्सर 125 में हार्डवेयर और टेक्नोलॉजी में भी बड़े अपग्रेड किए गए हैं. सबसे बड़े बदलावों में से एक पीछे की तरफ है, जहां बजाज ने ट्रेडिशनल ट्विन-शॉक सेटअप को मोनोशॉक सस्पेंशन से बदल दिया है, जो मोटरसाइकिल में पहली बार हुआ है.

बेस वेरिएंट में कलर LCD इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, LED हेडलैंप और क्रॉल टेक्नोलॉजी स्टैंडर्ड तौर पर दिए गए हैं. हायर वेरिएंट में कनेक्टेड फीचर्स के साथ 5 इंच टीएफटी डिस्प्ले, तीन राइड मोड (रेन, रोड और स्पोर्ट), LED टर्न इंडिकेटर्स और हैजर्ड लाइट्स दी गई हैं. टॉप वेरिएंट में इंटीग्रेटेड स्टार्टर जेनरेटर (ISG) सिस्टम भी है जो स्मूद स्टार्ट और बेहतर रिफाइनमेंट देता है.

अपडेटेड पल्सर 125 में दोनों तरफ 17 इंच के अलॉय व्हील्स हैं और इसमें फ्रंट डिस्क ब्रेक और रियर ड्रम ब्रेक सेटअप है, साथ ही कंबाइंड ब्रेकिंग सिस्टम (CBS) स्टैंडर्ड तौर पर दिया गया है. बजाज ने नए टैंक ग्राफिक्स और चार कलर ऑप्शन्स एबोनी ब्लैक मैजेंटा रेड, एबोनी ब्लैक स्यान ब्लू, सैफायर ब्लू और फ्यूरी रेड के साथ स्टाइलिंग को भी रिफ्रेश किया है.

2026 Bajaj Pulsar 150 भी हुई लॉन्च

बजाज ऑटो ने नई पल्सर 150 भी लॉन्च की है, जिसकी कीमत 1.15 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है. सिंगल डिस्क (SD) और ट्विन डिस्क (TD) वेरिएंट में उपलब्ध, इस मोटरसाइकिल में नया 150cc इंजन है जो 14 PS और 14.1 Nm बनाता है, साथ ही इसमें रिवाइज्ड चेसिस, मोनोशॉक रियर सस्पेंशन और अपग्रेडेड फीचर लिस्ट है. TD वेरिएंट में राइड मोड, नेविगेशन के साथ 5-इंच TFT डिस्प्ले और एक इंटीग्रेटेड स्टार्टर जेनरेटर (ISG) भी जोड़ा गया है, जो पल्सर 150 को इस सेगमेंट में ज़्यादा प्रीमियम ऑफरिंग बनाता है.

ये भी पढ़ें- भारत को टॉप 15 में लाएगा BMW! 2030 तक 30 हजार गाड़ियों को बेचने का है मास्टरप्लान