Hyundai i20: इस प्रीमियम हैचबैक को खरीदना हुआ महंगा, इतनी बढ़ गई कीमत

Hyundai i20 को खरीदने का प्लान है तो अब इस प्रीमियम हैचबैक को खरीदना थोड़ा महंगा पड़ेगा. दरअसल, कंपनी ने इस गाड़ी के ज्यादातर वेरिएंट्स की कीमत 5000 रुपए बढ़ा दी है, लेकिन दो वेरिएंट्स ऐसे भी हैं जिनकी कीमत में कोई इजाफा नहीं हुआ है.

हुंडई आई20 Image Credit: हुंडई

Hyundai i20 Price Hike: हुंडई की पॉपुलर और प्रीमियम हैचबैक आई20 की कीमत में बढ़ोतरी की गई है, कंपनी ने इस गाड़ी के ज्यादातर वेरिएंट्स की कीमत में 5000 रुपए का इजाफा किया है. कंपनी के इस फैसले का असर एंट्री लेवल Era पेट्रोल मैनुअल और Magna एग्जीक्यूटिव पेट्रोल मैनुअल वेरिएंट्स पर नहीं पड़ेगा. इसका मतलब ये दोनों ही वेरिएंट्स पहले की तरह ही पुरानी कीमत पर मिलते रहेंगे, कीमत में इजाफा होने के बाद अब इस प्रीमियम हैचबैक की कीमत 6 लाख(एक्स शोरूम) से 10.68 लाख (एक्स शोरूम) है.

Hyundai i20 Engine

इस हैचबैक में 1.2 लीटर का फोर सिलेंडर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन दिया गया है जो 82 bhp की पावर और 114.7 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. ये गाड़ी आपको 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन या इंटेलिजेंट वेरिएबल ट्रांसमिशन (IVT) ऑप्शन में आपको मिलेगी. दिलचस्प बात यह है कि हुंडई i20 इस सेगमेंट में अकेली प्रीमियम हैचबैक है जिसमें फोर सिलेंडर पेट्रोल इंजन मिलता है.

Hyundai i20 Features

हुंडई की इस प्रीमियम हैचबैक में डैशकैम, वायरलेस चार्जिंग, वॉयस ऐनेबल्ड स्मार्ट इलेक्ट्रिक सनरूफ, Bose प्रीमियम 7 स्पीकर सिस्टम दिया गया है. सेफ्टी के लिए इलेक्ट्रॉनिक स्टैबलिटी कंट्रोल विद व्हीकल स्टैबलिटी मैनेजमेंट, हिल स्टार्ट असिस्ट कंट्रोल, 6 एयरबैग्स, ISOFIX, इमरजेंसी स्टॉप सिग्नल, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम जैसे खास फीचर्स दिए गए हैं.

आने वाले हैं कई नए मॉडल्स

कंपनी भारतीय बाजार में अपने प्रोडक्ट पोर्टफोलियो को बढ़ाने की तैयारी कर रही है, हुंडई 2027 भारत मोबिलिटी एक्सपो में कई आने वाले मॉडल दिखाने वाली है. उम्मीद है कि हुंडई Ioniq P के लॉन्च के साथ अपने प्रोडक्ट पोर्टफोलियो को बढ़ाएगी, जो एक सब-4m इलेक्ट्रिक SUV है, जिसके अगले साल के आखिर तक भारतीय बाजार में लॉन्च करने की उम्मीद है. यह कंपनी के सबसे ज्यादा इंतजार किए जाने वाले लॉन्च में से एक है. इसके अलावा, हुंडई इसे क्रेटा इलेक्ट्रिक से नीचे रखेगी.

ये भी पढ़ें- अक्टूबर में बेच डाली 2.76 लाख गाड़ियां, Maruti Suzuki की सेल्स में आया 25% का जबरदस्त उछाल