2029 से गाड़ियों हो सकती हैं महंगी, ऑटो कंपनियों पर पड़ेगा 2700 करोड़ का अतिरिक्त बोझ!
Car Safety Rules: भारत अप्रैल 2029 से कारों के लिए नए रियर क्रैश सेफ्टी नियम लाने की तैयारी कर रहा है, जिससे ऑटोमोबाइल कंपनियों की लागत हर साल लगभग 2700 करोड़ बढ़ सकती है. नए स्टैंडर्ड्स का मकसद पेट्रोल और डीजल कारों में फ्यूल लीकेज के खतरे को कम करके और पीछे से टक्कर लगने पर EVs में बैटरी और इलेक्ट्रिक पावरट्रेन को बचाकर पैसेंजर की सुरक्षा को बेहतर बनाना है.
हालांकि, इन जरूरतों से लागत पर और दबाव पड़ सकता है. इस वीडियो में हम आने वाले सेफ्टी नियमों, ऑटोमेकर्स को जिन इंजीनियरिंग बदलावों की जरूरत हो सकती है, कार की कीमतों पर संभावित असर और नई कार खरीदने से पहले खरीदारों को किन बातों का ध्यान रखना चाहिए, इस बारे में बताएंगे.