नई गाड़ी पर छप्परफाड़ डिस्काउंट, फेस्टिव सीजन में सस्ते में कार खरीदने का बढ़िया मौका!
नई कार लेने के लिए ज्यादातर लोग फेस्टिव सीजन आने का इंतजार करते हैं और वो इसलिए क्योंकि ऑटो कंपनियां और डीलर्स इस दौरान कई मॉडल्स पर कैश डिस्काउंट, लॉयल्टी बेनिफिट, एक्सचेंज बोनस जैसे फायदे देते हैं. नवरात्रि, दशहरा और दिवाली से पहले पैसेंजर गाड़ियों की इन्वेंट्री बढ़ गई है और डीलर्स के पास भी ज्यादा कारें पहुंच रही हैं. फेस्टिव सीजन के दौरान कई मॉडल्स पर डिस्काउंट के जरिए पैसे बचाने का बढ़िया मौका मिलता है लेकिन क्या डीलर इन्वेंट्री ज्यादा होने पर डिस्काउंट और बढ़ाएंगे?
इस वीडियो के जरिए आपको कार मार्केट ट्रेंड त्योहारों के दौरान डिमांड, SUV की बिक्री, डीलर इन्वेंट्री लेवल और नई कार बुक करने से पहले खरीदारों को क्या चेक करना चाहिए, इन सभी सवालों के बारे में जवाब मिलेंगे. साथ ही आपको इस बात का भी पता चलेगा कि क्या दिवाली तक इंतजार करने से बेहतर डील मिल सकती है?
