अक्टूबर में बेच डाली 2.76 लाख गाड़ियां, Maruti Suzuki की सेल्स में आया 25% का जबरदस्त उछाल
Maruti Suzuki October 2026 Sales: मारुति सुजुकी के लिए पिछला महीना काफी शानदार रहा, कंपनी की सेल्स में 25 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है. पिछले महीने कंपनी ने 2 लाख 76 हजार 120 यूनिट्स की बिक्री की है.
Highlights
- 59 फीसदी बढ़ा मारुति का एक्सपोर्ट बिजनेस.
- घरेलू बाजार में बिकी 2,76,120 गाड़ियां.
- सात महीनों में कुल बिक्री 27 प्रतिशत बढ़ी.
Maruti Suzuki Sales: अक्टूबर में एक्सपोर्ट बिजनेस में मारुति सुजुकी की सबसे तेज बढ़ोतरी हुई, कंपनी के शिपमेंट में 59 फीसदी की बढ़ोतरी हुई और यह एक साल पहले के 31,304 यूनिट से बढ़कर 49,872 यूनिट हो गया. घरेलू मार्केट में 1,80,675 यूनिट के मुकाबले 2,16,789 यूनिट्स बिकी और 20 फीसदी की बढ़ोतरी हुई. OEM बिजनेस ने 9459 यूनिट्स का योगदान दिया, जिससे कुल महीने की बिक्री रिकॉर्ड 2,76,120 यूनिट रही, जबकि अक्टूबर 2025 में मारुति सुजुकी की सेल्स 2,20,894 यूनिट्स थी.
कंपनी के पैसेंजर व्हीकल बिजनेस में पिछले साल के 1,76,318 यूनिट के मुकाबले इस साल 2,12,384 घरेलू यूनिट्स की बिक्री हुई. इस कैटेगरी में 85,210 यूनिट के मुकाबले 1,00,877 यूनिट बिकी, इसका मतलब 18 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई. यूटिलिटी व्हीकल कैटेगरी में 26 फीसदी की बढ़ोतरी हुई, जिससे बिक्री 77,571 यूनिट के मुकाबले 97,787 यूनिट रही. अक्टूबर में पैसेंजर कारों और यूटिलिटी गाड़ियों के बीच का अंतर घटकर सिर्फ 3,090 यूनिट रह गया है.
यूटिलिटी गाड़ियों के पोर्टफोलियो में अभी हाल ही में फेसलिफ्ट की गई Brezza, E Vitara, Ertiga, Grand Vitara, Fronx, Jimny, Invicto, Victoris और XL6 शामिल है. इस बीच, ईको की अक्टूबर 2025 में 13,537 यूनिट के मुकाबले 13,720 यूनिट और सुपर कैरी की 4,357 यूनिट के मुकाबले 4,405 यूनिट्स बिकी हैं.
33 फीसदी बढ़ी बिक्री
Gaadiwaadi के मुताबिक, FY27 के पहले सात महीनों में मारुति सुजुकी की डोमेस्टिक पैसेंजर व्हीकल की संख्या काफी ज्यादा रही क्योंकि अप्रैल से अक्टूबर 2026 तक 12,92,624 यूनिट्स की बिक्री हुई, जबकि एक साल पहले यह 9,71,764 यूनिट्स थी. इसका मतलब 33 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है.
यूटिलिटी व्हीकल कैटेगरी में इन्हीं सात महीनों में सबसे तेज बढ़ोतरी दर्ज की गई, क्योंकि वॉल्यूम के आंकड़े 40 फीसदी बढ़कर 3,94,950 यूनिट्स से 5,53,479 यूनिट्स हो गए, पैसेंजर कार कैटेगरी 4,97,011 यूनिट्स से 31 परसेंट बढ़कर 6,51,971 यूनिट्स हो गई. इसके अलावा, ईको की 79,803 यूनिट्स के मुकाबले 87,174 यूनिट्स बिकी, इसका मतलब 9 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है. दूसरी ओर, सुपर कैरी LCV ने 21,324 यूनिट्स के मुकाबले 24,425 यूनिट्स रजिस्टर की, इसका मतलब 15 फीसदी सेल्स बढ़ी है.
एक्सपोर्ट बिजनेस में भी बढ़ोतरी
अप्रैल से अक्टूबर FY27 तक एक्सपोर्ट बिजनेस भी काफी बढ़ा है, क्योंकि मारुति सुज़ुकी ने पिछले साल इसी समय में 2,38,763 यूनिट्स की तुलना में 2,82,727 गाड़ियां शिप की है, यह 18 फीसदी बढ़ोतरी को दर्शाता है. OEM बिजनेस इसी समय में कम हुआ, क्योंकि वॉल्यूम 67,778 यूनिट्स से 18 फीसदी घटकर 55,722 यूनिट्स रह गया. सात महीनों में कुल बिक्री 12,99,629 यूनिट्स से 27 फीसदी बढ़कर 16,55,498 यूनिट्स हो गई.
ये भी पढ़ें- Hyundai Bayon में नहीं मिलते ये 5 फीचर्स, खरीदने का है मूड तो पहले जान लीजिए
Latest Stories
धूप से बचाव के लिए सन शील्ड और फ्लिप-अप डिजाइन, जानिए Steelbird हेलमेट की कीमत
Hyundai Bayon में नहीं मिलते ये 5 फीचर्स, खरीदने का है मूड तो पहले जान लीजिए
120 की रफ्तार पर भी नहीं कटेगा Challan! नितिन गडकरी ने स्पीड लिमिट पर दिया ये बड़ा बयान
