TV9 NETWORK
User
Sign In

By signing in or creating an account, you agree with Associated Broadcasting Company's Terms & Conditions and Privacy Policy.

धूप से बचाव के लिए सन शील्ड और फ्लिप-अप डिजाइन, जानिए Steelbird हेलमेट की कीमत

Steelbird Hi-Tech India के SBA-20 हेलमेट की बिक्री 10 लाख यूनिट पार कर गई है. जनवरी 2024 में लॉन्च हुए इस हेलमेट में फ्लिप-अप डिजाइन, इनर सन शील्ड, एयरफ्लो वेंटिलेशन और वॉशेबल इंटीरियर जैसे फीचर्स मिलते हैं. इसकी शुरुआती कीमत 1,869 रुपये है. जानिए हेलमेट के फीचर्स, सुरक्षा मानक और कीमत की पूरी जानकारी.

Steelbird

Highlights

  • Steelbird SBA-20 हेलमेट की कुल बिक्री 10 लाख यूनिट पार हुई
  • हेलमेट में फ्लिप-अप डिजाइन और इनर सन शील्ड मिलती है
  • इसकी कीमत वेरिएंट के हिसाब से 1,869 रुपये से शुरू होती है

भारत में टू-व्हीलर चलाने वालों के बीच हेलमेट की मांग लगातार बढ़ रही है. इसी बीच हेलमेट बनाने वाली कंपनी Steelbird Hi-Tech India Limited ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है. कंपनी के लोकप्रिय SBA-20 हेलमेट की कुल बिक्री 10 लाख यूनिट यानी 10 लाख से ज्यादा हो गई है. जनवरी 2024 में लॉन्च हुए इस हेलमेट को रोजाना बाइक और स्कूटर चलाने वालों के साथ स्पोर्टी लुक पसंद करने वाले ग्राहकों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है.

हेलमेट में मिलते हैं कई खास फीचर्स

Steelbird SBA-20 को सुरक्षा, आराम और स्टाइल को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है. इसमें हाई-इम्पैक्ट थर्मोप्लास्टिक शेल और हाई-डेंसिटी EPS लाइनर दिया गया है. कंपनी के मुताबिक, यह हेलमेट भारतीय सुरक्षा मानक BIS IS 4151:2015 के अनुरूप है.

इसमें डायनामिक एयरफ्लो वेंटिलेशन सिस्टम दिया गया है, जिससे सफर के दौरान हवा का बेहतर प्रवाह बना रहता है. इसके अलावा हेलमेट में फ्लिप-अप डिजाइन और इनबिल्ट इनर सन शील्ड भी मिलती है. इससे तेज धूप में आंखों को राहत मिल सकती है.

धूप और हवा से बचाव के लिए खास इंतजाम

SBA-20 में माइक्रोमेट्रिक बकल दिया गया है, जिससे हेलमेट को आसानी से लॉक और अनलॉक किया जा सकता है. इसमें पॉलीकार्बोनेट स्पॉइलर भी मिलता है, जो इसके स्पोर्टी लुक को बेहतर बनाता है. हेलमेट का अंदरूनी हिस्सा निकालकर धोया जा सकता है. इसके अलावा इसमें विंड डिफ्लेक्टर और गर्दन के आसपास रिफ्लेक्टिव एलिमेंट दिया गया है, जिससे कम रोशनी में विजिबिलिटी बेहतर बनाने में मदद मिलती है. इसका वाइजर एंटी-स्क्रैच कोटिंग के साथ आता है. ग्राहकों को इसमें स्मोक और क्रोम फिनिश के विकल्प मिलते हैं.

कितनी है Steelbird SBA-20 की कीमत?

कंपनी ने इस हेलमेट को अलग-अलग साइज और फिनिश में पेश किया है. इसकी शुरुआती कीमत 1,869 रुपये रखी गई थी, जबकि अलग-अलग वेरिएंट के हिसाब से कीमत 2,459 रुपये तक जाती है.

10 लाख बिक्री से कंपनी को मिली बड़ी उपलब्धि

Steelbird के SBA-20 हेलमेट की 10 लाख यूनिट की बिक्री इस मॉडल की लोकप्रियता को दिखाती है. कंपनी का डीलर नेटवर्क और देशभर में रिटेल पहुंच भी इसकी बिक्री बढ़ाने में मददगार रही है. भारत में बाइक और स्कूटर रोजमर्रा की आवाजाही का अहम साधन हैं. ऐसे में सुरक्षित, आरामदायक और किफायती हेलमेट की मांग बढ़ रही है. SBA-20 की बिक्री का यह आंकड़ा इसी बाजार में कंपनी की मौजूदगी को दर्शाता है.

यह भी पढ़ें- Hyundai Bayon में नहीं मिलते ये 5 फीचर्स, खरीदने का है मूड तो पहले जान लीजिए