TV9 NETWORK
User
Sign In

By signing in or creating an account, you agree with Associated Broadcasting Company's Terms & Conditions and Privacy Policy.

Diwali 2026 Multibagger Stocks: 20000% तक का मल्टीबैगर रिटर्न, गिरावट के बावजूद इन 8 शेयरों ने भर दी झोली

Multibagger Stocks News: शेयर बाजार में गिरावट के बावजूद कुछ कंपनियों के शेयरों ने निवेशकों को शानदार रिटर्न दिया है. Mrugesh Trading ने तीन साल में 20,625% और Axis Solution ने पांच साल में 7,897% का रिटर्न दिया. Sterlite Technologies, Cupid और दूसरे कंपनियां भी मल्टीबैगर शेयरों की लिस्ट में शामिल हैं. जानिए इन 8 शेयरों का प्रदर्शन.

मल्टीबैगर स्टॉक Image Credit: @Canva/Money9live

Highlights

  • Mrugesh Trading ने तीन साल में 20,625% का रिटर्न दिया है.
  • Axis Solution ने पांच साल में 7,897% और एक साल में करीब 990% रिटर्न दिया है.
  • Sterlite Technologies, Cupid, Sigma Advanced Systems और दूसरे शेयरों ने भी शानदार तेजी दिखाई है.

Multibagger Stocks: पिछले एक साल में भारतीय शेयर बाजार के निवेशकों के लिए सफर आसान नहीं रहा है. भू-राजनीतिक तनाव, कंपनियों की कमाई को लेकर चिंता, अमेरिका की टैरिफ धमकियां, कच्चे तेल की ऊंची कीमतें और विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली ने बाजार पर दबाव बनाए रखा है. इसका असर सेंसेक्स और निफ्टी पर भी दिखा है. खास बात यह है कि साल 2026 में ही दोनों प्रमुख इंडेक्स में 13 फीसदी तक की गिरावट आई है.

लेकिन बाजार की इस कमजोरी के बीच कुछ शेयरों ने निवेशकों की किस्मत बदल दी. दिवाली 2025 से दिवाली 2026 के बीच 8 कंपनियों के शेयरों ने शानदार रिटर्न दिया. इनमें कुछ शेयरों ने एक साल में 200 फीसदी से ज्यादा की तेजी दिखाई. वहीं, सबसे ज्यादा रिटर्न देने वाले Mrugesh Trading के शेयर ने तीन साल में 20,625 फीसदी तक का रिटर्न दिया है यानी बाजार में गिरावट के बावजूद इन कंपनियों के निवेशकों की कमाई कई गुना बढ़ी.

Mrugesh Trading ने दिया 20,625% का रिटर्न

सबसे ज्यादा रिटर्न देने वाले शेयरों की लिस्ट में Mrugesh Trading पहले नंबर पर है. कंपनी का मार्केट कैप 5710 करोड़ रुपये है. इसके शेयर ने लगातार मल्टीबैगर रिटर्न दिया है. Trendlyne की वेबसाइट के मुताबिक, पिछले 6 महीने में कंपनी के शेयर ने 226.25% का रिटर्न दिया है. वहीं, एक साल में शेयर का रिटर्न 4045% रहा है. जबकि लंबी अवधि यानी 3 साल में कंपनी के शेयर ने 20625% का रिटर्न दिया है.

2 नवंबर 2026 को भी कंपनी के शेयर में तेजी देखने को मिल रही है. दोपहर 12 बजे तक शेयर 5% चढ़कर 82.98 रुपये प्रति शेयर पर कारोबार कर रहा था. इसका 52 हफ्तों का हाई 115 रुपये और लो 2.10 रुपये रहा है. कंपनी की बुक वैल्यू 1 रुपये है. इसका ROCE -0.49% और ROE -0.53% है. कंपनी का फेस वैल्यू 1 रुपये है.

Axis Solution के शेयर ने भी दिया शानदार रिटर्न

इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर Axis Solution है. सिर्फ एक साल में कंपनी के शेयर में करीब 990% की तेजी आई है. इस तरह इस शेयर ने निवेशकों को एक साल में करीब 10 गुना रिटर्न दिया है. वहीं, 5 साल में इस शेयर ने 7,897% का मल्टीबैगर रिटर्न दिया है.

2 नवंबर 2026 को दोपहर 12 बजे तक Axis Solutions Ltd का शेयर 1.87% की तेजी के साथ 552 रुपये पर कारोबार कर रहा था. कंपनी का मार्केट कैप 2,608 करोड़ रुपये है. इसका 52 हफ्तों का हाई 679 रुपये और लो 50.6 रुपये रहा है. कंपनी का स्टॉक P/E 85.8 और बुक वैल्यू 30.6 रुपये है. इसका डिविडेंड यील्ड 0.11%, ROCE 23.1% और ROE 22.2% है. कंपनी का फेस वैल्यू ₹10 है.

Sterlite Technologies और Cupid ने भी दिया शानदार रिटर्न

फाइबर और डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़ी कंपनी Sterlite Technologies के शेयर में 562% की तेजी आई है. इसके साथ कंपनी का मार्केट कैप 42,556 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है. 2 नवंबर को कंपनी का शेयर गिरावट के साथ कारोबार कर रहा था.

वहीं, Cupid के शेयर ने पिछले साल की दिवाली के बाद से 625% का रिटर्न दिया है. 2 नवंबर को भी कंपनी का शेयर तेजी में था और 334 रुपये प्रति शेयर पर कारोबार कर रहा था.

Sigma Advanced Systems और Hindusthan Insulators & Industries के शेयरों में भी 400% से ज्यादा की तेजी आई है. इसके अलावा Bliss GVS Pharma, Kwality Pharmaceuticals और Zelio E-Mobility के शेयरों ने 300% से ज्यादा रिटर्न दिया है.

इन कंपनियों के शेयरों में भी 200% से ज्यादा की तेजी

पिछले एक साल में Swan Defence and Heavy Industries, Ind-Swift Laboratories, Shreeji Shipping Global, Tribhovandas Bhimji Zaveri, Gretex Corporate Services, MTAR Technologies, Keltech Energies, HFCL, Kabra Extrusiontechnik, United Foodbrands और Welspun Corp के शेयरों में 200% से 260% तक की तेजी आई है.

वहीं, Spectrum Electrical Industries, Bafna Pharmaceuticals, Venus Remedies, Sansera Engineering और Aeroflex Industries समेत कई दूसरी कंपनियों के शेयरों ने भी 200% तक का रिटर्न दिया है.

इस लिस्ट में इलेक्ट्रिक स्कूटर बनाने वाली कंपनी Ather Energy, फार्मा कंपनी Laurus Labs, TD Power Systems और Thangamayil Jewellery के शेयर भी शामिल हैं. इन कंपनियों ने भी दिवाली 2025 के बाद से निवेशकों को मल्टीबैगर रिटर्न दिया है.

दिवाली 2025 से अब तक सबसे ज्यादा रिटर्न देने वाले 8 शेयर

कंपनीमार्केट कैपरिटर्न
Mrugesh Trading₹ 5710 करोड़4045%
Axis Solution₹ 2608 करोड़990%
Sterlite Technologies₹42556 करोड़ 562%
Cupid₹42276.13 करोड़625%
Sigma Advanced Systems₹17194.27 करोड़464%
Hindusthan Insulators & Industries₹1563.29 करोड़403%
Bliss GVS Pharma₹6915.49 करोड़317%
Kwality Pharmaceuticals₹3828.04 करोड़313%

इसे भी पढ़ें- Opening Bell: सेंसेक्स में 900 अंकों से अधिक का उछाल, निफ्टी 23200 के ऊपर; ऑटो और PSU बैंक के शेयरों में तेजी

डिस्क्लेमर: Money9live कभी भी किसी शेयर, आईपीओ और म्यूचुअल फंड में निवेश की सलाह नहीं देता है. ये खबर केवल आपकी जानकारी के लिए है.