मार्केट में तहलका मचाने की तैयारी में Hyundai, SUV से EV तक ला रहा ये 4 नई गाड़ियां!
Upcoming Hyundai Cars: 2026 और 2027 में हुंडई की चार नई गाड़ियां मार्केट में धमाल मचाने आ सकती हैं. कंपनी नेक्स्ट जेनरेशन क्रेटा, नेक्स्ट जेनरेशन आई10, एक नई कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक एसयूवी को लॉन्च कर सकती है.

Upcoming Cars in India: हुंडई ने भारतीय बाजार के लिए एक बड़े नए प्रोडक्ट लॉन्च की योजना बनाई है, जिसमें 2030 तक 26 नए प्रोडक्ट लॉन्च शामिल हैं. अगले साल तक, कंपनी मार्केट में 2 नए नेमप्लेट सहित 4 नए मॉडल्स को लॉन्च कर सकती है. 2026 और 2027 में कुल मिलाकर कंपनी के चार नए मॉडल्स लॉन्च हो सकते हैं जिसमें नई एसयूवी और नई इलेक्ट्रिक गाड़ी शामिल है.
Hyundai की कॉम्पैक्ट Electric SUV
हुंडई कुछ समय से क्रेटा इलेक्ट्रिक के नीचे एक नई सस्ती इलेक्ट्रिक एसयूवी को लॉन्च करने पर काम कर रही है. HE1i कोडनेम वाले इस मॉडल को पहले Q1 2027 में लाने की तैयारी थी, लेकिन अब इसका लॉन्च Q4 2026 के लिए आगे बढ़ा दिया गया है. हुंडई इस नई EV को नेक्स्ट जेनरेशन कॉकपिट के साथ पेश करेगी, जिसमें 9.9 इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और 12.9 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम शामिल है. दोनों ही एंड्रॉयड ओटोमोटिव ओएस पर काम करते हैं. इस मॉडल में सेफ्टी के लिए Level 2 ADAS को शामिल किया जा सकता है.
Third Gen Creta
थर्ड जेनरेशन क्रेटा जिसे इंटरनली SX3i कहा जाता है, इसे 2027 के मिड तक उतारा जा सकता है. नेक्स्ट जेनरेशन मॉडल K3 प्लेटफॉर्म पर बेस्ड होगा, इसकी लंबाई शायद 4.4 मीटर और व्हीलबेस 2.7 मीटर होगा. इसमें ज्यादा मज़बूत और फ्यूचरिस्टिक एक्सटीरियर होगा. इंटीरियर भी अभी के मॉडल से बिल्कुल अलग होगा, जिसमें HE1i के लिए कंफर्म किया गया नया कॉकपिट लेआउट होगा. नेक्स्ट-जेन क्रेटा में एक और बड़ा अपग्रेड शायद 1.5 लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड 4 सिलेंडर पेट्रोल इंजन पर बेस्ड हाइब्रिड पावरट्रेन का ऑप्शन होगा.
Hyundai Bayon
Gaadiwaadi के अनुसार, BC4i लंबे समय से चर्चा में रही सेकंड जेनरेशन की Bayon का कोडनेम है जिसके इस साल सितंबर में लॉन्च की चर्चा है. 26 अगस्त को हुंडई के 2026 CEO इन्वेस्टर डे इवेंट में प्रेसिडेंट और CEO José Munoz ने इस मॉडल को नेक्स्ट-जेन Bayon के बजाय एक बिल्कुल नई ग्लोबल B-SUV कहा, जिससे पता चलता है कि कंपनी इस गाड़ी का नाम Bayon के बजाय कुछ और रख सकती है.
इस गाड़ी के लगभग 4.2 मीटर लंबी होने की उम्मीद है, BC4i क्रेटा से नीचे होगी और मारुति सुजुकी की विक्टोरिस से मुकाबला करेगी. इसे पेट्रोल और पेट्रोल-CNG वेरिएंट में 1.5 लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड 4 सिलेंडर इंजन के साथ पेश किए जाने की संभावना है.
Fourth Gen i10
हुंडई i10 अगले साल शायद चौथी तिमाही में लॉन्च हो सकती है. इस गाड़ी के नेक्स्ट जेनरेशन मॉडल में अभी की i10 Nios के मुकाबले कई अपग्रेड फीचर्स मिल सकते हैं. इस गाड़ी को कौन-कौन से इंजन ऑप्शन्स में उतारा जा सकता है, फिलहाल इस बात की जानकारी नहीं है.
ये भी पढ़ें– लॉन्च हुआ Ola का नया इलेक्ट्रिक स्कूटर S1Z, सिंगल चार्ज में 301 किलोमीटर तक की जबरदस्त रेंज