थार फैंस के लिए बड़ा दिन, नए लुक और नए फीचर्स के साथ आज लॉन्च होगी Mahindra Thar Facelift 2026
Mahindra Thar Facelift 2026 को आज ग्राहकों के लिए लॉन्च किया जाएगा. तीन दरवाजे वाली थार के फेसलिफ्ट का लंबे समय से इंतजार हो रहा था, इसमें 5 दरवाजे वाली रॉक्स के कई मॉर्डन फीचर्स मिल सकते हैं, चलिए लॉन्च से पहले जानते हैं कि नई थार फेसलिफ्ट में क्या-क्या बदल सकता है?

Thar 3 Door Facelift: महिंद्रा की पॉपुलर एसयूवी थार के 3 डोर वर्जन का फेसलिफ्ट मॉडल आज यानी 22 सितंबर को भारतीय बाजार में ग्राहकों के लिए लॉन्च होने वाला है. मौजूदा थार की तुलना Thar Roxx में कई मॉर्डन फीचर्स मिलते हैं, ऐसे में उम्मीद है कि 5 दरवाजे वाली थार रॉक्स वाले फीचर्स अब 3 दरवाजे वाले थार फेसलिफ्ट मॉडल में भी मिल सकते हैं. आज लॉन्च से पहले चलिए जानते हैं कि थार फेसलिफ्ट में क्या-क्या बदलाव देखने को मिल सकते हैं.
Mahindra Thar Facelift 2026 में क्या बदल सकता है?
एक फीचर जो अभी की थार को पुराना महसूस कराता है, वह है पुराने जमाने के हैलोजन रिफ्लेक्टर हेडलैंप. टीजर और ऑनलाइन स्पाई शॉट्स के आधार पर फेसलिफ्ट में Roxx का LED लाइटिंग सेटअप मिलेगा. इसमें LED DRLs के साथ LED प्रोजेक्टर हेडलैंप, LED टेल लैंप और LED टर्न इंडिकेटर्स मिल सकते हैं. हालांकि यह कन्वेंशनल लैंप के मुकाबले कोई बड़ा फंक्शनल अपग्रेड नहीं है, लेकिन ये थार को मॉडर्न फील देगा.
फ्रंट ग्रिल होगी अपडेट
अभी की थार में बोल्ड 6-स्लैट वाली ग्रिल है जो क्रोम फिनिश वाली है. 2020 में यह मॉडर्न दिखती थी, लेकिन 6 साल बाद, इसे मॉडर्न लुक की जरूरत है. राहत की बात यह है कि लेटेस्ट टीजर में बॉडी-कलर फिनिश के साथ ग्रिल का नया डिजाइन दिखाया गया है.
नया बंपर डिजाइन
कार देखो के मुताबिक, स्पाई शॉट्स से पता चलता है कि फेसलिफ्ट के बंपर को क्लीनर डिजाइन के साथ अपडेट किया गया है. हालांकि आज तक हमारे पास इसकी साफ तस्वीर नहीं है, लेकिन उनसे यह भी पता चलता है कि थार में फ्रंट फॉग लैंप डिलीट किया गया है. अभी की थार में बंपर पर हैलोजन फॉग लैंप हैं, जबकि हमें नहीं लगता कि फेसलिफ्ट में ऐसा ही होगा.
इसके अलावा, नया बंपर मौजूदा स्प्लिट ब्लैक और ग्रे डिज़ाइन के बजाय सिंगल-पीस डिजाइन जैसा दिखता है. फ्रंट ग्रिल पर एक्स्ट्रा कैमो पैच पर भी ध्यान दें, जो थार ब्रांडिंग को छिपाता है जो फेसलिफ्ट में नई है.
नए अलॉय व्हील्स
थार की एक खास पहचान इसके बड़े 10 स्पोक अलॉय व्हील्स हैं,हालांकि इसमें वही थीम रहेगी, लेकिन नया डिजाइन ज्यादा एज वाला और अपडेटेड दिखता है. यह देखना बाकी है कि क्या वह पुराने सिंगल-टोन ग्रे रंग को बनाए रखेंगे या थार रॉक्स की तरह इसे डुअल-टोन फिनिश देंगे.
अपडेटेड इंटीरियर स्विच
टीजर के अनुसार, इंटीरियर में एक और छोटा अपडेट हैजर्ड लाइट्स, पैसेंजर एयरबैग और ट्रैक्शन कंट्रोल के लिए अपडेटेड स्विच हैं. अभी मौजूदा थार में रेगुलर बटन है, जबकि फेसलिफ्ट में टॉगल होंगे, जो हाल ही में फेसलिफ्ट हुई स्कॉर्पियो N में दिए गए थे.
Mahindra Thar Facelift 2026 Price (संभावित)
थार के फेसलिफ्ट मॉडल की कीमत 10 लाख 50 हजार रुपए (एक्स शोरूम) से शुरू होने की उम्मीद है. मौजूदा थार की तुलना कीमत में 20 हजार रुपए की बढ़ोतरी हो सकती है. इस गाड़ी का सीधा तो कोई मुकाबला नहीं है लेकिन एसयूवी सेगमेंट में ये गाड़ी Maruti Suzuki Jimny, Force Gurkha 3 डोर को टक्कर देती है.
ये भी पढ़ें- लॉन्च हुआ Tata Sierra का नया Dark Edition, कीमत 13.99 लाख से शुरू