चूहे-कॉकरोच और गंदगी के बीच बिक रहा था खाना! FDA ने स्विगी इंस्टामार्ट समेत 10 प्लेटफार्म के लाइसेंस किए सस्पेंड
मुंबई एफडीए ने त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा को लेकर बड़ी कार्रवाई की है. बल्लार्ड एस्टेट के स्विगी इंस्टामार्ट डार्क स्टोर में चूहे और कॉकरोच मिले. कांदिवली के अमेजन वेयरहाउस में भी कई खामियां मिलीं. इसके अलावा सुलेमान उस्मान मिठाईवाला समेत 10 दुकानों के लाइसेंस निलंबित किए गए. राज्यभर में एफडीए ने 1.36 करोड़ रुपये का संदिग्ध और मिलावटी खाद्य सामान भी जब्त किया.
Highlights
- मुंबई एफडीए ने खाद्य सुरक्षा को लेकर बड़ी कार्रवाई की है.
- बल्लार्ड एस्टेट के स्विगी इंस्टामार्ट डार्क स्टोर में चूहे और कॉकरोच मिले हैं.
- जिसके बाद एफडीए ने सुलेमान उस्मान मिठाईवाला समेत 10 दुकानों के लाइसेंस निलंबित किए गए.
मुंबई में फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) ने खाद्य सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने वाले कई कारोबारों के खिलाफ कार्रवाई की है. FDA ने बैलार्ड एस्टेट स्थित Swiggy Instamart के एक डार्क स्टोर का फूड लाइसेंस निलंबित कर दिया. इस फैसिलिटी का संचालन Swinsta ENT Pvt Ltd कर रही थी.
जांच के दौरान फूड हैंडलिंग एरिया में जिंदा चूहे और कॉकरोच मिले. स्टोरेज एरिया में चूहों की बीट भी मिली. इसके अलावा चूहों द्वारा कुतरे गए चावल के बोरे मिले और चावल दूषित फर्श पर बिखरा हुआ था. इसके अलावा फूड स्टोरेज एरिया के पास एक गंदा लेकिन चालू टॉयलेट भी मिला, जिससे रोगाणुओं के फैलने का खतरा बताया गया.
Amazon warehouse में भी मिलीं खामियां
FDA ने कांदिवली (ईस्ट) स्थित अमेजन के एक वेयरहाउस और डार्क स्टोरेज का लाइसेंस भी निलंबित किया है. इसका संचालन Acculogicx Supply Chain Solutions कर रही थी. यहां वेस्ट वाटर जमा मिला. फूड और नॉन-फूड आइटम को सही तरीके से अलग नहीं रखा गया था. इसके अलावा फूड पैकेजिंग के पास कैमिकल्स रखे मिले और temperature logs भी नहीं मिले. यह कार्रवाई कोलेबा स्थित Olympia Coffee House में इसी तरह की hygiene violations मिलने के कुछ दिन बाद हुई है.
कई मिठाई और खाद्य दुकानों पर भी कार्रवाई
FDA ने मोहम्मद अली रोड स्थित Suleman Usman Mithaiwala, Chembur की Nice Enterprises, Kandivli (West) की Jain Sweet & Bhelpuri House, Ghatkopar (East) की Go Green Food Hospitality, Lalbaug और Parel की Swad Snacks Corner तथा Versova के Lucknowi Kebab और Zaika Moradabadi Hotel के लाइसेंस भी hygiene violations के कारण निलंबित किए हैं.
इसके अलावा M/s. Sadguru Sweets and Farsan Mart, Malad और दूसरे संबंधित फूड बिजनेस के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है.
1.36 करोड़ रुपये का खाद्य सामान जब्त
FDA ने बताया कि त्योहारी सीजन में चलाए जा रहे अभियान के तहत पूरे राज्य से संदिग्ध, मिलावटी और अस्वास्थ्यकर खोया, मावा, पेड़ा, घी, तेल, बर्फी, सूखे खुबानी/किशमिश, गुड़, मिठाई और दूसरी डेयरी उत्पाद जब्त किए गए हैं. जिसकी कुल कीमत 1.36 करोड़ रुपये बताई गई है. इसके अलावा मिराज से 1,868 kg टर्मेरिक पाउडर जब्त किया गया, जिसकी कीमत 6.53 लाख रुपये है.
इसे भी पढ़ें- NSE IPO में लगाया है दांव? आज फाइनल होगा अलॉटमेंट, 24 सितंबर को होगी लिस्टिंग; जानें GMP का हाल
Latest Stories
PM Modi Birthday: 1 साल में कितनी बदली भारत की इकोनॉमी? GDP से UPI तक देखें पूरा हिसाब
Coal Auction: गुरुवार से कोयला खदानों की नीलामी का 16वां दौर, 55000 करोड रुपये निवेश की उम्मीद
क्या अब टैरिफ की मनमानी पर लगेगी लगाम? BRICS के 10 देशों ने नई दिल्ली घोषणा में दिया बड़ा संदेश
