Maruti Suzuki Brezza Facelift vs Kia Syros: फीचर्स और कीमत में कितना फर्क? दोनों में है कांटे की टक्कर

Maruti Suzuki Brezza 2026 को ग्राहकों के लिए लॉन्च कर दिया गया है, इस एसयूवी की टक्कर Kia Syros और सब कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में कई गाड़ियों से होती है. हम आज ब्रेजा फेसलिफ्ट और किआ साइरोस की लंबाई-ऊंचाई, चौड़ाई, व्हीलबेस, इंजन डिटेल्स, फीचर्स, कीमत और सेफ्टी फीचर्स की तुलना करेंगे जिससे कि आपको इनमें से किसी भी नई एसयूवी को चुनने से पहले हर एक जरूरी जानकारी का पता हो.

ब्रेजा 2026 फेसलिफ्ट बनाम किआ साइरोस Image Credit: मारुति सुजुकी/किआ

Maruti Suzuki ने कुछ दिन पहले Brezza Facelift को ग्राहकों के लिए लॉन्च किया है, इस एसयूवी को नए एक्सटीरियर और अपडेटेड फीचर्स के साथ उतारा गया है. अपनी मौजूदगी, फीचर्स, सेफ्टी के साथ सब कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में ये गाड़ी ग्राहकों के लिए एक पसंदीदा ऑप्शन है. वहीं, इसी सेगमेंट में Kia Syros भी है, ये वैल्यू फॉर मनी ऑफरिंग है क्योंकि इसमें फीचर्स की एक लंबी लिस्ट और प्रीमियम इंटीरियर लेआउट है. कलर ऑप्शन्स की बात करें तो ब्रेजा फेसलिफ्ट आपको 7 शेड्स तो वहीं साइरस आपको 9 शेड्स में मिलेगी. अगर आप भी इनमें से किसी भी नई एसयूवी को खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो पहले आपको दोनों ही गाड़ियों के डिजाइन, कीमत और फीचर्स के बीच का फर्क अच्छे से समझ लेना चाहिए.

Maruti Suzuki Brezza Facelift Price vs Kia Syros Price

मारुति सुजुकी ब्रेजा के फेसलिफ्ट अवतार की कीमत 7 लाख 40 हजार रुपए (एक्स शोरूम) से शुरू होती है तो वहीं दूसरी ओर किआ की शुरुआती कीमत 8 लाख 42 हजार रुपए (एक्स शोरूम) है. इस हिसाब से दोनों ही गाड़ियों के बेस वेरिएंट की कीमत में 1 लाख 02 हजार रुपए (एक्स शोरूम) का फर्क है. वहीं, अगर टॉप वेरिएंट की बात करें तो दोनों ही गाड़ियों का टॉप वेरिएंट 13 लाख 55 हजार रुपए (एक्स शोरूम) का है.

लंबाई-चौड़ाई-ऊंचाई और व्हीलबेस में अंतर

लंबाई: दोनों ही गाड़ियों की लंबाई 3995mm है.
चौड़ाई: ब्रेजा फेसलिफ्ट की चौड़ाई 1790mm, तो वहीं किआ साइरोस की चौड़ाई 1805mm है.
ऊंचाई: ब्रेजा 2026 की ऊंचाई 1685mm, वहीं किआ साइरोस की ऊंचाई 1680mm है.
व्हीलबेस: ब्रेजा का व्हीलबेस 2500mm, वहीं किआ साइरोस का व्हीलबेस 2550mm है.

इंजन डिटेल्स

ब्रेजा फेसलिफ्ट में 1.5 लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन, 1.5 लीटर पेट्रोल प्लस CNG इंजन ऑप्शन और 1 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन मिलता है. किआ साइरोस दो इंजन ऑप्शन में उपलब्ध है, 1 लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन ऑप्शन और 1.5 लीटर डीजल इंजन ऑप्शन. ब्रेजा के नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन में 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन ऑप्शन मिलता है, जबकि CNG और नए टर्बो-पेट्रोल ऑप्शन सिर्फ मैनुअल गियरबॉक्स के साथ उपलब्ध है. किआ साइरोस टर्बो-पट्रोल इंजन को 6 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन या 7 स्पीड DCT में मिलेगी, जबकि डीजल इंजन को 6 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन या 6 स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन में खरीदा जा सकता है.

फीचर्स में अंतर

कारदेखो के मुताबिक, दोनों एसयूवी में ऑटोमैटिक एलईडी हेडलैंप, एलईडी फॉग लैंप, रियर वाइपर और वॉशर, रियर डिफॉगर, वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले, वायरलेस फोन चार्जर, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल और कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी जैसे फीचर्स मिलते हैं. ब्रेजा फेसलिफ्ट में 10.1 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम है, जबकि साइरोस में बड़ा 12.3 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है.

इसके अलावा, ब्रेजा में हेड-अप डिस्प्ले, एम्बिएंट लाइटिंग सेटअप, केबिन एयर फिल्टर और कूल्ड ग्लव बॉक्स मिलता है. वहीं, सिरोस में 4वे पावर्ड ड्राइवर सीट, आगे और फ्रंट और रियर वेंटिलेटेड सीट और पैनोरमिक सनरूफ मिलता है.

सेफ्टी फीचर्स

दोनों SUV में 6 एयरबैग, फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC), हिल होल्ड असिस्ट (HHA) और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम मिलता है. ब्रेजा में 360 डिग्री कैमरा जैसे एक्स्ट्रा सेफ्टी फीचर्स और ब्लाइंड स्पॉट वार्निंग और रियर क्रॉस ट्रैफिक अलर्ट सिस्टम जैसे कुछ लेवल 1 ADAS फीचर्स मिलते हैं. दोनों ही एसयूवी को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है.

ये भी पढ़ें- New vs Old Brezza: डिजाइन से फीचर्स तक, 2026 मॉडल में क्या-क्या बदला?