BS-VI गाड़ियों के लिए बदला PUC सर्टिफिकेट का नियम, बार-बार नहीं काटने पड़ेंगे प्रदूषण जांच केंद्र के चक्कर
सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने PUC Certificate की वैलिडिटी के नए नियम लागू कर दिए हैं. अब 6 साल तक पुरानी निजी BS-VI गाड़ियों को हर 3 साल में और ट्रांसपोर्ट गाड़ियों को 2 साल में PUC रिन्यू कराना होगा.

सरकार ने पॉल्यूशन अंडर कंट्रोल (PUC) सर्टिफिकेट के वैलिडिटी पीरियड में बदलाव किया है, जिससे नई BS-VI-कम्प्लायंट गाड़ियों को अब हर साल सर्टिफिकेट के लिए प्रदूषण जांच केंद्र के चक्कर नहीं लगाने होंगे. मिनिस्ट्री ऑफ रोड ट्रांसपोर्ट एंड हाईवेज द्वारा 13 नवंबर को नोटिफाई किए गए नए नियमों के तहत 6 साल तक पुरानी BS-VI कम्प्लायंट प्राइवेट गाड़ियों को हर तीन साल में एक बार PUC सर्टिफिकेट की जरूरत होगी, जबकि छह साल से ज्यादा लेकिन 10 साल तक पुरानी गाड़ियों को सालाना रिन्यूअल की जरूरत होगी.
प्राइवेट के अलावा ट्रांसपोर्ट गाड़ियों के लिए भी बदला नियम
10 साल से ज्यादा पुरानी प्राइवेट BS-VI गाड़ियों को हर छह महीने में सर्टिफिकेट रिन्यू करवाना होगा. बदले हुए शेड्यूल में BS-VI-कम्प्लायंट ट्रांसपोर्ट गाड़ियों के लिए ज्यादा वैलिडिटी पीरियड भी दिया गया है. छह साल तक पुरानी गाड़ियों को हर दो साल में एक बार रिन्यूअल की जरूरत होगी, जबकि छह साल से ज्यादा लेकिन 10 साल तक पुरानी गाड़ियों को सालाना रिन्यूअल की जरूरत होगी. 10 साल से ज्यादा पुरानी ट्रांसपोर्ट गाड़ियों को हर छह महीने में रिन्यूअल की जरूरत होगी.
BS-I,II,III और IV गाड़ियों के लिए क्या है नियम?
BS-I, BS-II, और BS-III एमिशन नॉर्म्स का पालन करने वाली गाड़ियों के लिए, PUC सर्टिफिकेट तीन महीने के लिए वैलिड होंगे, जबकि BS-IV नॉर्म्स का पालन करने वाली गाड़ियां 6 महीने के लिए वैलिड होंगी.
इन बदलावों को मोटर व्हीकल्स एक्ट, 1988 के तहत सेंट्रल मोटर व्हीकल्स (सोलहवां संशोधन) रूल्स, 2026 के जरिए नोटिफाई किया गया है और ऑफिशियल Gazette में पब्लिकेशन के बाद ये लागू हो गए हैं.
बदले हुए नियम रिन्यू किए गए सर्टिफिकेट की लागू होने की तारीख भी साफ करते हैं. अगर सर्टिफिकेट के एक्सपायर होने से पहले 10 दिनों के अंदर रिन्यूअल मांगा जाता है, तो रिन्यू किया गया सर्टिफिकेट मौजूदा सर्टिफिकेट की एक्सपायरी डेट से लागू होगा. बाकी सभी मामलों में जहां एक्सपायरी के बाद रिन्यूअल मांगा जाता है, नया सर्टिफिकेट रिन्यूअल डेट से लागू होगा.
ये भी पढ़ें- TVS iQube और Hero Vida पर भारी पड़ा ये Electric Scooter, एक साल में 83.77% बढ़ी सेल्स