Maruti-Toyota की नींद उड़ाने आ रही Renault Duster Hybrid! लॉन्च में बचे हैं इतने दिन

Upcoming Hybrid SUV: मार्च 2026 में रेनो ने डस्टर को भारतीय बाजार में लॉन्च किया था और अब अक्टूबर में इस गाड़ी का हाइब्रिड वर्जन आने वाला है. लॉन्च से पहले चलिए जानते हैं कि इस गाड़ी से जुड़ी कौन-कौन सी जानकारी सामने आई है?

रेनो हाइब्रिड एसयूवी Image Credit: रेनो

Renault Duster Hybrid Launch Date: रेनो की पॉपुलर एसयूवी डस्टर को इस साल मार्च 2026 में लॉन्च किया गया था, डस्टर के बाद अब कंपनी इस एसयूवी के हाइब्रिड वर्जन को अक्टूबर में लॉन्च करने वाली है. इस गाड़ी की लॉन्च डेट कंफर्म हो गई है, ये एसयूवी 17 अक्टूबर 2026 को भारतीय बाजार में ग्राहकों के लिए लॉन्च होगी, यानी इस गाड़ी के लॉन्च में 21 दिन बाकी हैं.

यह एक मजबूत हाइब्रिड इंजन के साथ मिड साइज SUV सेगमेंट को मज़बूत करने में मदद करेगी, हाइब्रिड वेरिएंट का सीधा मुकाबला Maruti Suzuki Victoris और Grand Vitaraके साथ-साथ Toyota Hyryder जैसे मॉडल्स से होगी.

Duster Hybrid की इंजन डिटेल्स (संभावित)

डस्टर हाइब्रिड में में 1789 सीसी का नेचुरली एस्पिरेटेड 4 सिलेंडर पेट्रोल इंजन मिल सकता है जो 49hp ट्रैक्शन मोटर और 20 hp स्टार्टर जनरेटर के साथ आ सकता है. इलेक्ट्रिक सिस्टम को 1.4 kWh की बैटरी से सप्लाई मिल सकती है और ये गाड़ी 160hp पावर और 172 Nm टॉर्क जेनरेट करेगी.

यह सिस्टम मल्टी-मोड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के जरिए आगे के पहियों को पावर भेजता है. यह गाड़ी की स्पीड, बैटरी चार्ज और एक्सेलरेटर इनपुट के हिसाब से इलेक्ट्रिक प्रोपल्शन, पेट्रोल इंजन ड्राइव और हाइब्रिड असिस्टेंस के बीच स्विच करता है. यह टोयोटा अर्बन क्रूजर हाइडर, मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा और मारुति सुजुकी विक्टोरिस स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड में लगे e-CVT सेटअप से भी अलग है जिससे डस्टर को इस सेगमेंट में अपना ट्रांसमिशन कॉन्फिगरेशन मिलता है.

ट्रांसमिशन ऑप्शन्स

Renault Duster Hybrid दो टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ आएगी, मौजूदा 1.0 लीटर तीन-सिलेंडर यूनिट जो 100hp की मैक्सिमम पावर और 160 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है, इस ऑप्शन के साथ 6 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स मिलेगा. वहीं, 1.3-लीटर टर्बो इंजन मिल सकता है जो 163 hp पावर और 280 Nm टॉर्क जेनरेट कर सकता है और ये ऑप्शन 6 स्पीड मैनुअल और 6 स्पीड वेट-क्लच DCT ऑप्शन के साथ आ सकता है.

रेनो डस्टर हाइब्रिड फीचर्स (संभावित)

हाइब्रिड मॉडल में 10.1 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, पूरी तरह से डिजिटल इंस्ट्रूमेंट डिस्प्ले, वायरलेस फोन चार्जिंग, पैनोरमिक सनरूफ, डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल,360 डिग्री कैमरा, छह एयरबैग और कुछ वेरिएंट में लेवल 2 ADAS जैसे फीचर्स और टेक्नोलॉजी होगी.

कीमत 17 अक्टूबर को बताई जाएगी। यह ध्यान देना चाहिए कि मौजूदा डस्टर रेंज 10.49 लाख रुपये से शुरू होती है और 18.49 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है। हाइब्रिड रेनॉल्ट को एक ऐसा पावरट्रेन भी देता है जो इस साल की शुरुआत में भारत में वापसी के बाद से डस्टर में नहीं था। टर्बो पेट्रोल वर्जन पारंपरिक पेट्रोल सेगमेंट को कवर करते हैं और ई-टेक डेरिवेटिव शहर के ट्रैफिक में कम फ्यूल कंजम्पशन पर फोकस करने वाले कस्टमर्स के लिए इलेक्ट्रिक असिस्टेंस जोड़ता है।

Renault Duster Hybrid Price (संभावित)

कारवाले के मुताबिक, रेनो की इस एसयूवी का हाइब्रिड मॉडल 19 लाख (एक्स शोरूम) से 23 लाख रुपए (एक्स शोरूम)के बीच लॉन्च हो सकता है. डस्टर की मौजूदा कीमत 10 लाख 49 हजार (एक्स शोरूम) से 18 लाख 49 हजार रुपए (एक्स शोरूम) तक है.

ये भी पढ़ें- नई गाड़ी खरीदने वालों का मूड होगा ‘किरकिरा’, डिलीवरी में हो सकती है देरी! ये है वजह