Skoda Kushaq Facelift लॉन्च, ₹10.69 लाख से शुरू कीमत, Creta-Seltos को देगी सीधी टक्कर

Skoda ने नई Kushaq फेसलिफ्ट लॉन्च कर दी है, जिसकी कीमत ₹10.69 लाख से शुरू होती है. इसमें नया डिजाइन, अपडेटेड फीचर्स और 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स जैसे बदलाव दिए गए हैं. यह SUV अब Hyundai Creta और Kia Seltos को कड़ी टक्कर देने के लिए तैयार है.

Skoda Kushaq Facelift Image Credit: Skoda Kushaq

भारत के मिड-साइज SUV सेगमेंट में कंपटीशन लगातार तेज होती जा रही है, और इसी बीच Škoda Auto India ने अपनी लोकप्रिय SUV Kushaq का फेसलिफ्ट वर्जन लॉन्च कर दिया है. नई Kushaq न सिर्फ डिजाइन और फीचर्स में अपडेट हुई है, बल्कि इसमें इंजन और गियरबॉक्स के स्तर पर भी अहम बदलाव किए गए हैं. कंपनी ने इसकी कीमत ₹10.69 लाख से ₹18.99 लाख (एक्स-शोरूम) के बीच रखी है, और ग्राहकों को डिलीवरी भी शुरू हो चुकी है.

कीमत और वेरिएंट

नई Kushaq पांच वेरिएंट, Classic+, Signature, Sportline, Prestige और Monte Carlo में उपलब्ध है. नीचे इसकी कीमतों की पूरी टेबल दी गई है:

Variant1.0 TSI MT1.0 TSI AT1.5 TSI DSG
Classic+₹10.69 lakh₹12.69 lakh
Signature₹14.59 lakh₹15.59 lakh
Sportline₹14.74 lakh₹15.74 lakh
Prestige₹16.79 lakh₹17.59 lakh₹18.79 lakh
Monte Carlo₹17.89 lakh₹18.99 lakh

इंजन और गियरबॉक्स में बदलाव

नई Kushaq में बड़ा बदलाव इसके गियरबॉक्स में किया गया है. 1.0 TSI इंजन के साथ अब 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया गया है, जो पहले के 6-स्पीड ऑटोमैटिक की जगह लेता है. वहीं, 1.0 TSI में 6-स्पीड मैनुअल का विकल्प भी मौजूद है.

1.5 TSI इंजन केवल 7-स्पीड DSG ऑटोमैटिक के साथ आता है और इसमें मैनुअल विकल्प नहीं दिया गया है. यह इंजन 148 bhp की पावर और 250 Nm का टॉर्क देता है. वहीं 1.0 TSI इंजन 114 bhp और 178 Nm टॉर्क जनरेट करता है.

डिजाइन और फीचर्स

फेसलिफ्ट में कार के एक्सटीरियर को ज्यादा मॉडर्न बनाया गया है. इसमें स्लिम LED हेडलाइट्स, फ्रंट और रियर में कनेक्टेड लाइट बार, नया बंपर और 16 व 17 इंच के नए अलॉय व्हील्स दिए गए हैं. इंटीरियर में भी फीचर्स को अपग्रेड किया गया है, जिससे ड्राइविंग अनुभव पहले से ज्यादा प्रीमियम हो गया है.

यह भी पढ़ें: Renault Duster के rival में कौन है सस्ती कार, किसका कितना वेटिंग पिरियड, यहां चेक करें डिटेल

सेफ्टी और वारंटी

सेफ्टी के मामले में Kushaq पहले से ही मजबूत रही है और फेसलिफ्ट में इसे और बेहतर किया गया है. इसमें 6 एयरबैग, ABS, ESC, ट्रैक्शन कंट्रोल, हिल होल्ड असिस्ट और ISOFIX जैसे फीचर्स स्टैंडर्ड दिए गए हैं.

कार को पहले की तरह 5-स्टार Global NCAP रेटिंग मिली हुई है. साथ ही कंपनी 4 साल या 1 लाख किलोमीटर की वारंटी दे रही है, जिसे 8 साल तक बढ़ाया जा सकता है. नई Kushaq का मुकाबला Hyundai Creta, Kia Seltos, Volkswagen Taigun, Honda Elevate और Maruti Grand Vitara जैसी गाड़ियों से होगा.